एसपी ने कुड़ू में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

एसपी ने कुड़ू में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कुड़ू़ पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी सोमवार दोपहर कुड़ू पहुंचे और शहरी क्षेत्र के पांचों पुजा पंडालों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के आधा दर्जन पंडालों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पूजा पंडालों में तैनात दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये. एसपी ने मां शक्ति दुर्गा पूजा समिति बस स्टैंड पंडाल का निरीक्षण कर पदाधिकारियों से आग लगने की स्थिति, प्रवेश व निकास द्वार की व्यवस्था, महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के प्रवेश की सुविधाएं और सुरक्षा बल की स्थिति के बारे में जानकारी ली. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये गये हैं. अफवाहों और वायरल संदेशों से सावधान रहें. प्रतिमा विसर्जन व शोभायात्रा पर ड्रोन कैमरा से निगरानी रखी जायेगी और सोशल मीडिया पर पुलिस की टीम विशेष निगरानी कर रही है. इस मौके पर थाना प्रभारी मनोज कुमार, मुरारी कुमार, दंडाधिकारी विक्की लकड़ा, रामनिवासन सिंह, पुलिस अधिकारी अविनाश सिंह और पूजा समिति के अजय वर्मा, कैलाश प्रसाद, परमेश्वर महतो, सुबोध पासवान, आनंद कुमार यादव, आकाश कुमार राजा, रामअवतार प्रसाद गुप्ता, अमित कुमार, ब्रजेश कुमार, गोल्डेन प्रसाद, ओमप्रकाश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. पूजा आयोजन समिति ने एसपी का चुनरी देकर स्वागत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




