तीन पंचायतों के छह गांवों में शुरू होगी सोलर जलापूर्ति योजना

Updated:
विज्ञापन
तीन पंचायतों के छह गांवों में शुरू होगी सोलर जलापूर्ति योजना

तीन पंचायतों के छह गांवों में शुरू होगी सोलर जलापूर्ति योजना

विज्ञापन

सेन्हा़ प्रखंड क्षेत्र की तीन पंचायतों में पेयजल संकट के समाधान के लिए सोलर जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गयी है. बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्राम मुर्मू ने बुटी, भड़गांव और अरु पंचायत का दौरा कर योजना के क्रियान्वयन के लिए उपयुक्त स्थलों का चयन किया. 41.56 लाख की लागत से बिछेगा पाइपलाइन : जिला खनिज फाउंडेशन योजना के अंतर्गत स्वीकृत इस परियोजना पर कुल 41 लाख 56 हजार 546 रुपये खर्च किये जायेंगे. बीडीओ ने स्थल निरीक्षण के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता और संबंधित पंचायतों के सचिवों को सख्त निर्देश दिया कि योजना की कागजी प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करायें. इस योजना के चालू होने से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए चापानलों या दूर-दराज के स्रोतों पर निर्भर नहीं रहना होगा. जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य : बीडीओ श्री मुर्मू ने बताया कि योजना के तहत चिह्नित छह गांवों में सोलर आधारित जलापूर्ति तंत्र विकसित किया जायेगा. स्थल चयन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है और जल्द ही संवेदक के माध्यम से कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा. मौके पर प्रभारी अंचल निरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता कृष्ण कुमार, बीपीआरओ सुजीत उरांव सहित अन्य प्रखंडकर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola