ePaper

श्रीराम, जानकी बसे हैं तेरे सीने में... से गूंजा क्षेत्र

Updated at : 05 Apr 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीराम, जानकी बसे हैं तेरे सीने में... से गूंजा क्षेत्र

रामनवमी में सप्तमी के मौके पर शुक्रवार देर शाम शहरी क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

कुड़ू. रामनवमी में सप्तमी के मौके पर शुक्रवार देर शाम शहरी क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गयी. जगह-जगह शोभायात्रा में शामिल भगवान राम माता सीता, लक्ष्मण तथा राम भक्त हनुमान का स्वागत किया गया. शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र नन्हा हनुमान था. शोभायात्रा में शामिल खिलाड़ियों ने जमकर अपनी कला का नुमाइश किया. बताया जाता है कि रामनवमी में सप्तमी के मौके पर केंद्रित महावीर मंडल कुड़ू ने शोभायात्रा निकाली. बैंड बाजा तथा डंका के साथ शोभायात्रा बस स्टैंड से शुरू होकर जामुन टोला होते हुए चार अखाड़ों पाठक टोली, मुंडा गोली, बड़का गोली तथा गोली अखाड़ा से मिलन के बाद देर शाम नौ बजे कुंदों गांव पहुंची, जहां कुंदों अखाड़ा से मिलन के बाद मुख्य पथ होते हुए बस स्टैंड पहुंची, जहां हनुमान संघ रामनगर अखाड़ा से मिलन के बाद थाना के समीप बजरंग दल बाजारटांड़ अखाड़ा से मिलन के बाद थाना के समीप खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. शोभायात्रा महावीरी झंडा सबसे आगे चल रहा था. थाना के बाद शोभायात्रा मस्जिद चौक पहुंचा, जहां लगभग आधा घंटा तक खिलाड़ियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया. इसके बाद शोभायात्रा ब्लॉक मोड़ पहुंचा, जहां महाबीर मंडल टाटी, ब्लॉक मोड़, हाताटोली, झबरा टोली तथा लक्ष्मी नगर अखाड़ा से मिलन हुआ. ब्लॉक मोड़ में शोभायात्रा लगभग एक घंटे तक रूकी. शोभायात्रा में शामिल विभिन्न महावीर मंडल अखाड़ा के खिलाड़ियों ने तलवार, फरसा, बाना तथा लाठी भांजते है अपने खेल का प्रदर्शन किया. इसके अलावा एक से बढ़कर एक खेल को नुमाइश किया. इसके बाद लगभग 11 बजें शोभायात्रा का विसर्जन किया गया. रामनवमी के मौके पर सप्तमी को निकली शोभायात्रा को लेकर कुड़ू पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे. थाना प्रभारी मनोज कुमार खुद साथ चल रहे थे. शोभायात्रा को सफल बनाने में केंद्रीय महाबीर मंडल के अध्यक्ष लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, संजय चौधरी, मदन यादव, ब्रजेश कुमार, दीपक पासवान, अमित कुमार बंटू, आनंद कुमार यादव,रवि कुमार, सुबोध पासवान जंगलू,ओम कुमार, अजय वर्मा, आकाश कुमार राजा, रामखेलावन राम, रौशन कुमार, विपिन कुमार, आकाशदीप, राजू कुमार रजक, अभिषेक कुमार रिंकू, सुजीत रजक, आकाश बैठा, अरबिंद कुमार रजक, आरजू बैठा, धीरज प्रसाद साहू, सुदामा प्रसाद, छोटे यादव, उदय मुंडा, रवि पासवान, विश्वजीत भारती, अजय सिंह, आर्यन पासवान, राजेश प्रसाद, विपिन कुमार, रौनक कुमार, विपुल कुमार, विपिन यादव, उदय यादव, लाल विकास नाथ शाहदेव, रामप्रवेश पाहन, हरिहर साहू तथा अन्य का मुख्य योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola