सिटी फाउंडेशन को जारी होगा शो कॉज नोटिस, जल्द काम पूरा करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
सिटी फाउंडेशन को जारी होगा शो कॉज नोटिस, जल्द काम पूरा करने का निर्देश

सिटी फाउंडेशन को जारी होगा शो कॉज नोटिस, जल्द काम पूरा करने का निर्देश

विज्ञापन

कुड़ू़ उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद ने शनिवार को कुड़ू कृषि फार्म हाउस का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कृषि विकास कार्यों में लापरवाही मिलने पर उपायुक्त ने सिटी फाउंडेशन संस्था के कर्मियों को कड़ी फटकार लगायी और अंचल अधिकारी (सीओ) को निर्देश दिया कि संस्था को शो कॉज नोटिस जारी किया जाये. बताया जाता है कि कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग, कृषि निदेशालय रांची द्वारा सामेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला के तहत कुड़ू कृषि फार्म हाउस की लगभग 28 एकड़ भूमि सिटी फाउंडेशन रांची को कार्यान्वयन के लिए सौंपी गयी थी. इसके लिए राज्य सरकार ने करीब चार करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था. योजना के तहत मत्स्य, बतख व कुकुट पालन के लिए तालाब, किसान प्रशिक्षण भवन, गोदाम, मुर्गी शेड, कृषि कार्य के लिए वाइट हाउस, कोल्ड स्टोरेज, खलिहान, चहारदीवारी और वर्षा जल संरक्षण को लेकर रिचार्ज पीट का निर्माण किया जाना था. पांच वर्ष में कार्य पूर्ण कर किसानों को प्रशिक्षण देना था, लेकिन चार वर्ष बीतने के बाद भी आधा काम ही हो पाया है. चहारदीवारी कई जगहों पर टूट चुकी है. उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कृषि फार्म हाउस में मवेशी प्रवेश करने पर संबंधित मालिकों पर मामला दर्ज किया जाये. कर्मियों तथा संस्था द्वारा बजट की मांग करने पर उपायुक्त भड़क गये तथा काफी खरी खोटी सुनायीई. कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिया़ उन्होंने सीओ संतोष उरांव को निर्देश दिया कि हर सप्ताह स्थल निरीक्षण कर कार्य प्रगति की रिपोर्ट दें. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो, सीओ संतोष उरांव, सिटी फाउंडेशन के अधिकारी और कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola