हिसरी में निकाली गयी शोभा यात्रा,मांदर के थाप पर थिरके लोग

आदिवासी सरहुल पूजा समिति हिसरी ने प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया.
किस्को. आदिवासी सरहुल पूजा समिति हिसरी ने प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया. इस दौरान स्थानीय सरना स्थल में बैगा पुजार एवं पहानेने विधिवत पूजा अर्चना कराकर शोभायात्रा का शुभारंभ कराया गया. जिसमें सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समुदाय के अलावा अन्य समुदाय के लोगो ने हिस्सा लिया. शोभा यात्रा में छोटे छोटे बच्चों में काफी उत्साह देखा गया.शोभा यात्रा ढोल नगाड़े के धुन में निकाली गयी.जिसमें लोग झूमते गाते नजर आये.शोभा यात्रा में विभिन्न गांवों के खोड़हा ने आदिवासी सांस्कृति की झलक प्रस्तुत की.जहाँ अबीर गुलाल लगाते हुए शोभा यात्रा हिसरी अखड़ा से हिसरी मेरले मुख्य पथ से होते हुए सरना स्थल पर पहुँची और सभा में तब्दील हो गयी. जहाँ पर परम्परागत तरीके से माँ सरना,सूर्य पिता एवं धरती माँ की पूजा की गई.सरहुल के दिन धरती की खुदाई नही की जाती है.पूजा करते हुए प्रकृति की सुरक्षा,सही फसल,वर्षा एवं किसी प्रकार का लड़ाई झगड़ा दुर्घटना एवं क्षेत्र के लोगो की खुशहाली की मांगी गयी. सरहुल पूजा के दौरान सभी समुदायों के लोगों मे एकजुटता देखी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




