नव साक्षरों की हुई जांच परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
नव साक्षरों की हुई जांच परीक्षा

नव साक्षरों की हुई जांच परीक्षा

विज्ञापन

सेन्हा़ नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के नव साक्षरों की जांच परीक्षा हुई. परीक्षा आयोजित करने के लिए प्रखंड क्षेत्र के तीन विद्यालय उत्क्रमित उच्च विद्यालय शाहबूटी,उत्क्रमित उच्च विद्यालय मुर्की तोड़ार और बेसिक उच्च विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था. सभी परीक्षा केंद्रों में नव साक्षरों ने परीक्षा दी. पहली बार किसी परीक्षा में भाग लेने से नव साक्षरों में उत्साह देखा गया. नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्र में 15 वर्ष से ऊपर अशिक्षित युवक-युवती और महिला-पुरुषों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से पंचायत सहायक, मोबिलाइजर और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा उपायुक्त के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों के अशिक्षित युवक- युवतियों और महिला-पुरुषों को शिक्षित किया जा रहा है. इस निमित रविवार को प्रखंड क्षेत्र के नव साक्षरों की जांच परीक्षा हुई. मौके पर सभी विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्वयंसेवी, मोबिलाइजर मौजूद थे. एग्रोटेक किसान मेला में शामिल हुए किस्को के किसान

किस्को. रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में 14 से 16 मार्च तक आयोजित तीन दिवसीय एग्रोटेक किसान मेला-2026 में किस्को प्रखंड के किसान और कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के वैज्ञानिक शामिल हुए. केवीके के नेतृत्व में चला आओ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी तथा लोहरदगा के प्रगतिशील किसानों ने भी भाग लिया. मेले में किसानों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर आधुनिक कृषि तकनीक, मिलेट्स की खेती और पशुपालन के नये तरीकों की जानकारी प्राप्त की. साथ ही उन्नत बीज, आधुनिक कृषि उपकरण और बागवानी से संबंधित तकनीकों को देखा. वैज्ञानिक किरण सिंह ने बताया कि इस प्रकार का मेला किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायक साबित होते हैं.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola