प्रतिमा विसर्जन के साथ सरस्वती पूजा संपन्न

Updated:
विज्ञापन
प्रतिमा विसर्जन के साथ सरस्वती पूजा संपन्न

प्रतिमा विसर्जन के साथ सरस्वती पूजा संपन्न

विज्ञापन

कुड़ू. प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा का उत्सव शनिवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया. इस मौके पर कुड़ू के शहरी व ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे. शनिवार सुबह पंडालों और विद्यालयों में विशेष पूजा व हवन का आयोजन किया गया. दोपहर बाद गाजे-बाजे के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी. भक्तों ने ””””अगले बरस तू जल्दी आना”””” के नारों के साथ मां से विद्या व बुद्धि की आशीष मांगी. शहरी क्षेत्र की प्रतिमाएं भव्य जुलूस के साथ टिको नदी तट पहुंचीं, जहां आरती के पश्चात भावपूर्ण विसर्जन किया गया. जुलूस में युवा और बच्चे नाचते-झूमते नजर आये. प्रशासन की सतर्कता के बीच पूरे प्रखंड में शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिमा विसर्जन संपन्न हुआ. मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन के साथ सरस्वती पूजा संपन्न

कैरो़ शनिवार को विद्या की देवी मां सरस्वती को भक्तजनों ने नम आंखों से भावभीनी विदाई दी. विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन शोभायात्रा के साथ गाजे-बाजे और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए स्थानीय नदियों व तालाबों में किया गया. इस दौरान सरस्वती माता की जय के जयकारे गूंजते रहे. शोभायात्रा में विद्यार्थी और युवा डीजे की धुन पर नाचते-गाते और अबीर-गुलाल लगाते हुए विसर्जन घाट तक पहुंचे और मां सरस्वती को भावभीनी विदाई दी. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola