संदीप उरांव बने पहान व रूपा उरांव को पुनः मिली पुजार की जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
संदीप उरांव बने पहान व रूपा उरांव को पुनः मिली पुजार की जिम्मेदारी

संदीप उरांव बने पहान व रूपा उरांव को पुनः मिली पुजार की जिम्मेदारी

विज्ञापन

किस्को़ प्रखंड के हिसरी पंचायत अंतर्गत हिसरी गांव में आदिवासी पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पहान व पुजार का चुनाव संपन्न हुआ. पूर्व उपमुखिया मनोज उरांव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से संदीप उरांव को पहान और रूपा उरांव को पुजार चुना. दोनों का चयन अगले तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए किया गया है. अनुभव और बेहतर कार्य को मिली प्राथमिकता : चयन प्रक्रिया के दौरान पहान पद के लिए संदीप उरांव व बुधराम उरांव, जबकि पुजार पद के लिए रूपा उरांव व अर्जुन उरांव ने दावेदारी पेश की थी. ग्रामीणों ने पिछले तीन वर्षों के सफल कार्यकाल और अनुभव को आधार मानते हुए संदीप और रूपा के नाम पर मुहर लगायी. मौके पर पूर्व उपमुखिया ने कहा कि आदिवासी समाज में हर तीन वर्ष पर पहान-पुजार चुनने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. यह व्यवस्था हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है. नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत : चयन के पश्चात ग्रामीणों ने नवनियुक्त पहान व पुजार को शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर आजाद उरांव, आनंद, रामप्रवेश, मुन्ना, जीवन, दिलीप, संजय, सिहारी, नीरज, बुधराम, प्रकाश रामपाल, गोकुल, मांगा, सुधु, अर्जुन, नंदू, निरंजन, राजेश उरांव व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola