प्रतिमा विसर्जन के लिए रूट चार्ट का करना होगा पालन : सीओ

Updated:
विज्ञापन
प्रतिमा विसर्जन के लिए रूट चार्ट का करना होगा पालन : सीओ

प्रतिमा विसर्जन के लिए रूट चार्ट का करना होगा पालन : सीओ

विज्ञापन

कुड़ू़ सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को कुड़ू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. सीओ संतोष उरांव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और विसर्जन के नियमों पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में जानकारी दी गयी कि प्रखंड के विभिन्न सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों सहित लगभग 40 सार्वजनिक स्थानों पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया जा रहा है. बैठक को संबोधित करते हुए सीओ संतोष उरांव ने स्पष्ट किया कि प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग का ही पालन करना अनिवार्य होगा. किसी भी विवादित मार्ग से शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी जायेगी. उन्होंने कहा कि प्रखंड में अमन-चैन बनाये रखना प्रशासन की प्राथमिकता है. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने सुरक्षा तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती रहेगी. विशेषकर संवेदनशील और विवादित स्थलों पर पुलिस की अतिरिक्त गश्ती लगायी जायेगी. थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि पूजा के दौरान अश्लील या भड़काऊ गाने बजाने पर पूजा समिति और डीजे संचालक, दोनों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और विवादित पोस्ट डालने वालों पर साइबर सेल विशेष निगरानी रखेगी. अधिकारियों ने समितियों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनायें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. बैठक में उपप्रमुख ऐनुल अंसारी, अवधेश उरांव, बदरूद्दीन अंसारी, सुकू सोरेन, आयता खेस, सुनील कुमार सिन्हा, आशुतोष कुमार सिंह, कुलदीप उरांव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola