Road Accident: लोहरदगा में तेज रफ्तार वाली पिकअप वैन ने ले ली दो की जान, दो लोग घायल, चालक पुलिस हिरासत में

पिकअप वैन जिसने दो लोगों की ले ली जान
Road Accident: लोहरदगा में तेज रफ्तार वाली पिकअप वैन ने दो लोगों की जान ले ली है. जबकि दो लोग घायल है. पुलिस वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
लोहरदगा, गोपीकृष्ण : लोहरदगा में तेज रफ्तार वाली पिकअप वाहन ने मंगलवार को दो लोगों की जान ले ली है. जबकि दो लोग घायल हैं. घटना शहर के कचहरी रोड की है. मृतकों की पहचान राजा बंगला निवासी जमील कुरैशी और पतरातू रामगढ़ के उल्फत अंसारी के रूप में हुई है. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लिया है.
कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो लोहरदगा स्टेशन की ओर से आ रही तेज रफ्तार वाली वाहन ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गयी. इस दौरान वाहन चालक ने सड़क किनारे खड़ी कई बाइक को रौंद दिया. इस दौरान 1 की मौत तो घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि दूसरे की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हुई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन ने एक मोटरसाइकिल को कई किलोमीटर तक घसीटकर ले गया.
पिकअप वाहन शंख नदी के पास हो गयी खराब
भागने के दौरान पिकअप वाहन शंख नदी के पास पुलिस पिकेट के पहले खराब हो गयी और इसके थोड़ी देर बाद उसमें आग लग गयी. लेकिन इससे पहले वाहन कई लोगों को अपनी चपेट में ले चुका था. जब पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी के कागजात की जांच की तो पता चला कि उसका इंश्योरेंस, पॉल्यूशन समेत की कागजात फेल मिले. फिलहाल पुलिस वाहन चालक से पूछताछ कर रही है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि पिकअप वैन चालक शराब के नशे में धुत था. इस वजह से ये हादस हो गया.
Also Read: झारखंड कैबिनेट की बैठक 29 जनवरी को, सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




