स्व राजकिशोर महतो के परिजनों से मिले राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश व कर्मबीर सिंह

Updated:
विज्ञापन
स्व राजकिशोर महतो के परिजनों से मिले राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश व कर्मबीर सिंह

स्व राजकिशोर महतो के परिजनों से मिले राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश व कर्मबीर सिंह

विज्ञापन

लोहरदगा़ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय राजकिशोर महतो के शोकाकुल परिवार से बदला स्थित आवास पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने मुलाकात कर परिवार को ढांढ़स बंधाया. मौके पर कर्मवीर सिंह ने कहा कि राजकिशोर महतो जी का असमय निधन न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है. हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें. मौके पर ओमप्रकाश सिंह, अजय कुमार पंकज, पशुपति नाथ पारस, मिथुन तमेड़ा मौजूद थे. सुंडी समाज की बैठक आज, तैयारी पूरी

कुड़ू. सुंडी समाज कुड़ू प्रखंड की महत्वपूर्ण बैठक 18 जनवरी को इंदिरा गांधी चौक स्थित बिरला शिव मंदिर परिसर में होगी. सुंडी समाज के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में प्रखंड समिति और युवा समिति के गठन पर विचार-विमर्श होगा. इसके बाद समाज की नयी समिति का गठन और संगठन विस्तार किया जायेगा. इसमें कुड़ू प्रखंड के सुंडी समाज के लोग शामिल होंगे़ बैठक में सुंडी समाज के जिला समिति के पदधारी भी मौजूद रहेंगे. इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola