जनप्रतिनिधि, अधिकारी को स्पेशल जंबूरी के लिए आमंत्रण दिया

Updated:
विज्ञापन
जनप्रतिनिधि, अधिकारी को स्पेशल जंबूरी के लिए आमंत्रण दिया

जनप्रतिनिधि, अधिकारी को स्पेशल जंबूरी के लिए आमंत्रण दिया

विज्ञापन

लोहरदगा़ भारत स्काउट और गाइड नई दिल्ली के तत्वावधान में स्पेशल जंबूरी उत्सव का आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किया गया है. जंबूरी 27 से 29 नवंबर तक चलेगा. इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस बाबत लोहरदगा जिला सचिव शैलेंद्र सुमन, संयुक्त सचिव मुमताज अहमद, जिला संगठन आयुक्त गौतम लेनिन ने लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत, विधायक डॉ रामेश्वर उरांव, डीसी डॉ कुमार ताराचंद, एसपी सादिक अनवर रिजवी, डीडीसी दिलीप सिंह शेखावत, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्र मौलेश्वर, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार से मुलाकात कर जंबूरी में आतिथ्य स्वीकार करने का अनुरोध के साथ आमंत्रण पत्र सौंपा. सांसद ने गाइड की बच्चियों का हौसला बढ़ाते हुए जीवन में अच्छे कर्म करने की बात कही. डीसी ने भारत स्काउट गाइड टीम की जानकारी ली और हर्ष व्यक्त किया. एसपी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम में विभिन्न कल्चर का समागम होता है. डीइओ और डीएसइ ने भी ऐसे आयोजन की प्रशंसा की. इस जंबूरी में लोहरदगा के बच्चे भी शामिल हो रहे हैं. राज्य स्थापना दिवस पर प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

भंडरा़ झारखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती पर प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर प्रखंड स्तरीय विद्यालयों का कार्यक्रम उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिटपी में संपन्न हुआ. इस मौके पर विद्यार्थियों के बीच नृत्य, गीत, चित्रांकन, क्विज सहित अन्य कई कार्यक्रम हुए. इसमें सफल विद्यार्थियों को बीडीओ प्रतिमा कुमारी तथा सीओ दुर्गा कुमार ने पुरस्कृत किया. मौके पर उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय बीटपी के प्रधानाध्यापक अजय तिर्की, लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू विद्यालय के शिक्षक सुधांशु कुमार सिंह, बीपीओ राम विजय खलखो, बीआरसी निशांत कुमार, शिक्षक रामप्रवेश गुप्ता, मतीउल्लाह परवेज सहित विभिन्न विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola