पाखर माइंस में वाहन नंबर विवाद पर धरना, सात घंटे ठप रहा कांटा

Updated:
विज्ञापन
पाखर माइंस में वाहन नंबर विवाद पर धरना, सात घंटे ठप रहा कांटा

पाखर माइंस में वाहन नंबर विवाद पर धरना, सात घंटे ठप रहा कांटा

विज्ञापन

किस्को़ थाना क्षेत्र के पाखर बॉक्साइट माइंस में वाहन नंबर हटाये जाने के विवाद को लेकर शुक्रवार को पीड़ित परिवार ने कांटा घर के पास धरना दिया. इस विरोध प्रदर्शन के कारण सुबह 7:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक कांटा जाम रहा, जिससे माइंस का संचालन प्रभावित हुआ. बाद में किस्को थाना प्रभारी मानस कुमार साधू के हस्तक्षेप और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया. हादसे के बाद हटा दिया गया था नंबर : धरने पर बैठे मुंतजिर अंसारी ने बताया कि उनका वाहन (बीएचबी 6377) पूर्व में माइंस से लोहरदगा तक बॉक्साइट ढुलाई में लगा था. लोहरदगा अनलोडिंग प्वाइंट पर एक हादसे के बाद वाहन पर कानूनी केस हुआ था. न्यायालय से रिहा होने के बाद जब वे दोबारा माइंस पहुंचे, तो पता चला कि उनके नंबर पर अब कोई दूसरा वाहन संचालित हो रहा है. इसी के विरोध में परिवार ने अनिश्चितकालीन धरने का एलान कर दिया. समझौते की पहल पर शांत हुआ मामला : पीड़ित परिवार का कहना है कि जब तक कंपनी पुराना नंबर बहाल नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा. फिलहाल कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर वार्ता की कोशिशें जारी हैं. थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम तो हटा लिया है, लेकिन चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जायेगा.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola