10.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया

अनिल टाइगर की कांके रांची में हुई निर्मम हत्या के विरोध में भाजपा तथा धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं ने मिलकर हेमन्त सरकार का पुतला दहन स्थानीय पावरगंज चौक में किया.

राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी हैफोटो पुतला दहन करते लोगलोहरदगा. अनिल टाइगर की कांके रांची में हुई निर्मम हत्या के विरोध में भाजपा तथा धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं ने मिलकर हेमन्त सरकार का पुतला दहन स्थानीय पावरगंज चौक में किया. जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव, भारतीय युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु, लोहरदगा चेंबर सह विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष रितेश कुमार, केंद्रीय महावीर मंडल अध्यक्ष विपुल तामेडा, श्रीराम समिति अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के महासचिव मिथुन तामेड़ा तथा मुख्य संरक्षक अजय पंकज, मुक्तिधाम समिति अध्यक्ष मनोज गुप्ता मन्ना, योगी सेना अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, राजी पड़हा बेल लक्ष्मी नारायण भगत, सेवा भारती के अध्यक्ष दीपक सर्राफ समेत अन्य प्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि आये दिन झारखंड के विभिन्न जिलों में सनातनी जनप्रतिनिधियों का निर्मम हत्या हो रही है. झारखंड की कानून व्यवस्था पूर्णतः ध्वस्त हो चुकी है. एक ओर झारखंड राज्य के कद्दावर व नामी हिन्दू नेता अनिल टाइगर की सरेआम कांके रांची में हत्या कर दी गयी, तो दूसरी ओर कुछ दिन पहले हजारीबाग में भी सरेआम एक गल्ला व्यापारी की हत्या कर दी गयी थी. वहीं दो दिन पहले मंगला जुलूस में भी शांतिदूतों द्वारा पथराव की गम्भीर घटना को अंजाम दिया गया है. जबकि विगत वर्ष गुमला ज़िला के घाघरा प्रखंड में भी दुर्गा पूजा के दौरान दुर्गा समिति सदस्य पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ था, जिसमे हमलावर के ऊपर कार्रवाई करने के स्थान पर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा निर्दोष सनातनियों के ऊपर एफआईआर कर उन्हें बुरी तरह फंसा दिया गया. जिस कारण आज भी ये सभी बेहद परेशान और हतोत्साहित हैं. बार बार मिन्नतें करने के बाद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा निर्दोषों को राजनीतिक इशारे पर सताया जा रहा है. झारखण्ड राज्य की हालात दिनों दिन बद से बदतर होते जा रही है. भाजपा नेता अजय पंकज ने कहा कि पुलिस प्रशासन के बड़े पदाधिकारी लॉ एंड आर्डर को सख्ती से लागू करने का आदेश मुख्यालय से जारी तो कर देती है, पर हमेशा की तरह यह खोखला आश्वासन ही साबित होता है. पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा विधानसभा मांडर प्रभारी रिपुसूदन साहू, श्रीचंद प्रजापति, अशोक खत्री, अमरेश भारती,पशुपतिनाथ पारस, विश्वजीत शाहदेव, सोहन साहू, आदित्य कुमार, जीवन राज मेहता, नवीन साहू, ओम महतो, प्रदीप साहू, अभय महतो, गौरव कुमार राजकिशोर महतो, राजेश महतो, मनीष शिखर, राजकुमार वर्मा, अनिल उरांव, सरोज प्रजापति, निधिकान्त साहू, शामेला भगत, कलावती देवी, विक्की कांस्यकार, आकाश पंकज, सुशील पटनायक, देवाशीष कार, शिवदयाल साहू, अजय मित्तल समेत विभिन्न हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

सीएम का फूंका पुतला

कुड़ू. भाजपा नेता सह पूर्व जिला परिषद अनिल टाइगर की कांके रांची में हुई निर्मम हत्या के विरोध पर कुडू भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वजीत भारती के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया, साथ ही विरोध के रूप में दिनभर काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया. राज्य सरकार की चरमराती कानून व्यवस्था के विरोध मे ब्लॉक मोड़ में पुतला दहन किया गया. पुतला दहन के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वजीत भारती ने कहा कि राज्य में अपराधियों का बोलबाला सातवें आसमान में है. हेमंत सोरेन की सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का कार्य कर है. इस सरकार के कार्यकाल में लगातार दिन दहाड़े फायरिंग, हत्या, दुष्कर्म, लूटपाट जैसी घटना होती रही है व सरकार गहरी नींद में सोई हुई है. रांची कांके का रहने वाला समाजसेवी, पूर्व जिला परिषद सह भाजपा नेता अनिल टाइगर महतो का निर्मम हत्या थाना से महज 400 मीटर की दूरी कर दी गई.इस घटना की जितनी निंदा की जाये, कम है. हत्याकांड के विरोध व राज्य सरकार की लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ़ भाजपा कुडू मंडल के द्वारा हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर विरोध जताया गया. विरोध प्रदर्शन सह पुतला दहन में नवीन कुमार टिंकू, विश्वजीत भारती, सुदामा प्रसाद, संजय चौधरी, राजेश प्रसाद, बरूण बैठा,यदुनंदन तिवारी, पंकज भारती, शशि प्रसाद, पंखराज उरांव, पीतांबर साहु, महादेव भगत, कृष्णा कुमार, पंचम बैठा, रामखेलावन राम,आदित्य कुमार साहु, सुधीर लोहरा, आनंद कुमार यादव, आकाश कुमार राजा, गौरव मुखर्जी सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel