जन-जन को प्रेरित कर रहा है प्रधानमंत्री के मन की बात : सचिन साहू

Updated:
विज्ञापन
जन-जन को प्रेरित कर रहा है प्रधानमंत्री के मन की बात : सचिन साहू

जन-जन को प्रेरित कर रहा है प्रधानमंत्री के मन की बात : सचिन साहू

विज्ञापन

लोहरदगा़ जिले में रविवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 127वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण नगर के विभिन्न बूथों पर किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर उपाध्यक्ष अशोक कांस्यकार ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष सचिन कुमार के मार्गदर्शन में हुआ. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में छठ महापर्व को सामाजिक एकता और लोक आस्था का श्रेष्ठ उदाहरण बताया. उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में त्योहार केवल उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं. भाजपा नगर मंडल द्वारा यह कार्यक्रम बूथ संख्या 283, 262, 293 और 294 पर आयोजित किया गया, जहां काफी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री का संबोधन ध्यानपूर्वक सुना. मौके पर नगर अध्यक्ष सचिन कुमार ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशभर में जन-जन को प्रेरित कर रहा है और कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार कर रहा है. इस अवसर पर अशोक कांस्यकार, स्पर्श कसेरा, धर्मेंद्र कुमार, रोहित कुमार, राम कुमार प्रसाद, ऋषभ आदर्श, शिवा, वाटिका, सुनीता देवी, प्रतीक कुमार, दीपक कुमार, मनोज कुमार, बैजनाथ साहू, सरस्वती देवी, ममता देवी, निखिल कुमार, विकास कुमार, मनीष गुप्ता, मेघा गुप्ता, संजय गुप्ता, सनी कुमार, चंदन कुमार समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola