हजरत बाबा दुखन शाह के 101वें उर्स की तैयारियां तेज, भाईचारे और रूहानियत का सजेगा मजमा

हजरत बाबा दुखन शाह के 101वें उर्स की तैयारियां तेज, भाईचारे और रूहानियत का सजेगा मजमा
लाेहरदगा़ लोहरदगा में हजरत बाबा दुखन शाह रहमतुल्ला अलैह के 101वें सालाना उर्स की तैयारियां पूरी भव्यता के साथ चल रही हैं. 12 से 15 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस रूहानी जलसे को यादगार बनाने के लिए अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा का एक प्रतिनिधिमंडल सक्रिय है. सांसद से मुलाकात करर व्यवस्थाओं पर चर्चा की : हाल ही में अंजुमन के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उर्स के दौरान होने वाली जियारत, चादरपोशी, महफिल-ए-नात और कव्वाली जैसे कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की गयी. चर्चा में मुख्य रूप से जायरीनों की सहूलियत, साफ-सफाई, रोशनी, पेयजल और सुरक्षा जैसे बुनियादी इंतजामों पर जोर दिया गया. सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश : धीरज प्रसाद साहू ने दरगाहों को आपसी भाईचारे और इंसानियत का केंद्र बताते हुए आयोजन के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. उन्होंने उर्स के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए अपनी नेक दुआएं भी दीं. इस मुलाकात में अंजुमन के सदर अब्दुल रऊफ अंसारी, सेक्रेटरी सैय्यद शाहिद अहमद बेलू सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे. सभी ने सामूहिक दुआ की कि बाबा दुखन शाह का यह 101वां उर्स समाज में मोहब्बत, अमन और रूहानी फै़ज का पैगाम फैलाये. प्रशासनिक तालमेल के साथ इस आयोजन को पूरी अकीदत के साथ संपन्न करने का संकल्प लिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




