कुड़ू में केंद्रीय सरहुल शोभा यात्रा की तैयारी तेज, अवधेश उरांव बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
कुड़ू में केंद्रीय सरहुल शोभा यात्रा की तैयारी तेज, अवधेश उरांव बने अध्यक्ष

कुड़ू में केंद्रीय सरहुल शोभा यात्रा की तैयारी तेज, अवधेश उरांव बने अध्यक्ष

विज्ञापन

कुड़ू़ प्रखंड मुख्यालय स्थित पड़हा भवन में सोमवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अर्जुन उरांव ने की. इस दौरान आगामी केंद्रीय सरहुल शोभा यात्रा के सफल और भव्य संचालन के लिए केंद्रीय सरहुल संचालन समिति का गठन किया गया. सर्वसम्मति से अवधेश उरांव को समिति का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. पदों की घोषणा और नयी जिम्मेदारी : समिति के अन्य पदाधिकारियों में कुलदीप उरांव कोषाध्यक्ष, अर्जुन उरांव मुख्य संरक्षक, विजय उरांव सचिव, सुबोध उरांव सह-कोषाध्यक्ष और सुनील उरांव को सह-सचिव मनोनीत किया गया. वहीं, संजय गंझू और विनय भगत को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. पाहन-पुजारों से शोभा यात्रा में शामिल होने की अपील : अध्यक्ष चुने जाने पर अवधेश उरांव ने समाज के बुद्धिजीवियों का आभार जताते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को कर्तव्य मानकर निभायेंगे. उन्होंने प्रखंड के समस्त पाहन, पुजार और ग्राम प्रधानों से आग्रह किया कि वे पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों (मांदर-नगाड़े) के साथ भारी संख्या में शोभा यात्रा में शामिल होकर अपनी संस्कृति का परिचय दें. नशापान त्याग कर उत्सव मनाने का आह्वान : उपाध्यक्ष संजय गंझू ने समाज के लोगों से एक विशेष अपील करते हुए कहा कि पर्व की पवित्रता बनाये रखने के लिए नशापान का पूर्ण त्याग करें और अनुशासित होकर शोभा यात्रा का हिस्सा बनें. बैठक में शिबू उरांव, लखन उरांव, अनिल उरांव, रोहित उरांव, अमित उरांव, रायमुनी उरांव, देवेंद्र भगत और संदीप उरांव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola