युवती को पुलिस ने तीन घंटे में किया बरामद

Updated:
विज्ञापन
युवती को पुलिस ने तीन घंटे में किया बरामद

युवती को पुलिस ने तीन घंटे में किया बरामद

विज्ञापन

कुड़ू. कुड़ू थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई युवती को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र तीन घंटे के भीतर बरामद कर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस की इस सक्रियता की क्षेत्र में काफी प्रशंसा हो रही है़ जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग 10 बजे युवती का अपनी मां के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था. इसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गयी. दोपहर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. स्थानीय लोगों से पता चला कि युवती टेंपो से कुड़ू की ओर गयी है. थक-हारकर परिजन दोपहर एक बजे कुड़ू थाना पहुंचे और थाना प्रभारी अजीत कुमार को लिखित आवेदन दिया. थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल युवती का मोबाइल नंबर ट्रैक किया. लोकेशन के आधार पर पुलिस ने शाम चार बजे युवती को चंदवा थाना क्षेत्र के हुटाप के पास से सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया. बताया जा रहा है कि युवती टोरी रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर कहीं बाहर जाने की तैयारी में थी. परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है. सफाई कर्मी से मारपीट की घटना को लेकर डीसी में मिलने का निर्णय

लोहरदगा. नगर परिषद के सफाई कर्मी मनिया उरांव के साथ हुई मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने की घटना के विरोध में कर्मचारियों में भारी आक्रोश है. इस घटना तथा प्रतिमाह नियमित वेतन भुगतान जैसी मांगों को लेकर झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने सोमवार को उपायुक्त से सामूहिक वार्ता करने का निर्णय लिया है़ पीड़ित कर्मी का आरोप है कि मारपीट में माथा फूट जाने की सूचना तत्काल सुपरवाइजर अशोक महतो को दी गयी थी, लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं की. प्रशासनिक उदासीनता के कारण पीड़ित को लाचार होकर लोहरदगा थाना में सन्हा दर्ज कराना पड़ा. कर्मचारियों का कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक आरोपियों पर क्या कार्रवाई की, इसकी कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola