दो वारंटियों के घरों में पुलिस ने चिपकाया नोटिस

Updated:
विज्ञापन
दो वारंटियों के घरों में पुलिस ने चिपकाया नोटिस

दो वारंटियों के घरों में पुलिस ने चिपकाया नोटिस

विज्ञापन

किस्को. लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र में अदालत के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपितों के घर नोटिस चिपकाया. नवाडीह निवासी तस्लीम अंसारी, पिता गुल मोहम्मद, के खिलाफ शिकायतकर्ता द्वारा धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया था. अदालत ने उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ. इसके बाद एसीजेएम लोहरदगा कृष्णा कांत मिश्रा ने आदेश दिया कि तस्लीम अंसारी को 08 जनवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे अदालत में उपस्थित होना होगा. इसी तरह कसियाडीह कुम्बा टोली निवासी शुका उरांव, पिता लुड़वा उरांव, पर धारा 25(1)(बी)(ए)/26 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध का आरोपी है. उसके खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था, लेकिन वह नहीं मिला. अदालत ने आदेश दिया कि शुका उरांव को 31 जनवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे अदालत में पेश होना होगा. दोनों मामलों में अदालत के आदेश पर किस्को पुलिस ने संबंधित आरोपितों के घर नोटिस चिपकाया. इस कार्रवाई के दौरान सब-इंस्पेक्टर सुजीत होरो और थाना पुलिस के जवान मौजूद थे. विश्व ब्रेल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

लोहरदगा. विश्व ब्रेल दिवस (4 जनवरी) के अवसर पर किस्को प्रखंड के चापी ग्राम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह आयोजन नालसा नयी दिल्ली, झालसा रांची एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लोहरदगा के अध्यक्ष राजकमल मिश्रा और सचिव राजेश कुमार के मार्गदर्शन में पीएलबी निशा कुमारी, साहिद हुसैन एवं कलिंदर उरांव द्वारा किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों के अधिकारों, शिक्षा व रोजगार में समानता तथा समाज में उनकी पूर्ण भागीदारी पर प्रकाश डालना था. इसमें ब्रेल लिपि के महत्व, सुगम्य पुस्तकालयों और डिजिटल संसाधनों के प्रचार पर चर्चा हुई. लुई ब्रेल के जीवन-संघर्ष से प्रेरणा लेकर सामाजिक समावेशन के लिए कार्यशालाएं और संगोष्ठियां आयोजित की गयीं. साथ ही विधिक सेवा से मिलने वाली निशुल्क सहायता की जानकारी दी गई. बाल विवाह, बाल श्रम, डायन प्रथा, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से बताया गया. यह कार्यक्रम दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास और समाज को संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola