जल, जंगल और पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया

Updated:
विज्ञापन
जल, जंगल और पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया

जल, जंगल और पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया

विज्ञापन

लोहरदगा़ झारखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर झारखंड राज्य जलछाजन मिशन के तत्वावधान में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन पंचायत कोलसिमरी के ग्राम उमरी में किया गया. कार्यक्रम का संचालन जिला कृषि पदाधिकारी ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत थे. साथ ही कैरो बीडीओ छंदा भट्टाचार्जी, कुड़ू बीडीओ संतोष उरांव, राज्य प्रतिनिधि अनुभव दुबराज, जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो, मुखिया सुखमनी उरांव, ग्राम प्रधान सुखेर उरांव व गाजी उरांव, कारगिल शहीद स्व. विश्राम टाना भगत के भाई विश्वनाथ टाना भगत सहित कई अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत ग्रामीण महिलाओं की कलश यात्रा से हुई. मनरेगा तालाब के जल को कलश में रखकर अमृत सरोवर के जल में प्रवाहित किया गया. स्कूली बच्चों ने जल, मिट्टी, पर्यावरण और जंगल बचाने पर आधारित स्लोगन के साथ प्रभात फेरी निकाली. मुख्य अतिथि ने सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलायी. स्कूली बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. डीडीसी ने झारखंड के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए जल, जंगल और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान कारगिल शहीद स्व विश्राम टाना भगत के भाई विश्वनाथ टाना भगत को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. अंत में मुख्य अतिथि व अन्य पदाधिकारियों ने अमृत सरोवर तट पर पौधरोपण किया. सोशल एक्सपर्ट अनीता देवी ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola