पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी : यशोदा

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी : यशोदा

मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस आयोजित किया गया.

विज्ञापन

लोहरदगा. मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस आयोजित किया गया. विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखायी गयी. जीव विज्ञान की आचार्या यशोदा कुमारी ने विश्व पृथ्वी दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है. इस दिन पूरी दुनिया में पृथ्वी दिवस को सेलिब्रेट किया जाता है, इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और पृथ्वी के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष का थीम है हमारी शक्ति, हमारा ग्रह. इस अवसर पर लोहरदगा समाहरणालय के पास महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण, भूमि संरक्षण, वायु संरक्षण से संबंधित संदेश समाज में प्रसारित किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया. इस अवसर पर महाविद्यालय में भैया अमन टोप्पो ने पौधा रोपण भी किया गया. कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्या प्रीति कुमारी गुप्ता, रेणु कुमारी, रश्मि साहू, यशोदा कुमारी, ऋद्धि मिश्रा, कविता कुमारी, सनोज कुमार साहू, नीतू कुमारी, रितेश कुमार पाठक, आरती भगत सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola