मर्यादा में रह कर्तव्यों का निर्वह्न करें

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
मर्यादा में रह कर्तव्यों का निर्वह्न करें

नवयुवक संघ देवी मंदिर पावरगंज ने भरत मिलाप का आयोजन किया

विज्ञापन

लोहरदगा. नवयुवक संघ देवी मंदिर पावरगंज ने भरत मिलाप का आयोजन किया इस मौके पर अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता व बाजा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और देर रात तक लोगों ने कार्यक्रम में मौजूद रहे. आयोजन मुख्य अतिथि राम लखन प्रसाद,विशिष्ट अतिथि सुनील अग्रवाल, रितेश कुमार साहू, विपुल तमेडा,कपिल मिश्रा, प्रदीप साहू, थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, प्रवीण कुमार,गुडस गुप्ता मौजूद थे. मौके पर लोगों ने कहा कि रामनवमी का त्योहार हमें संदेश देता है कि कैसे देश,समाज और परिवार में रहना चाहिए और कैसे मर्यादा में रह कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जाता है. भाई के प्रति कैसा प्रेम होना चाहिए. हमें इससे प्रेरणा लेनी चाहिए. बुराई पर हमेशा से अच्छाई की जीत होती है. आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न अखाड़ों ने एक से बढकर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. इनमें सीनियर वर्ग में प्रथम शिव मंदिर बरवाटोली ,द्वितीय हटिया गार्डन तृतीय आंबेडकर नगर रहे. इसी तरह जूनियर पुरुष वर्ग में प्रथम सुभाष चौक द्वितीय टंगरा टोली रहे. बाजा प्रतियोगिता में प्रथम थाना टोली, द्वितीय अमला टोली रहे. इसी तरह महिला वर्ग मे प्रथम नारी शक्ति सीनियर,द्वितीय नारी शक्ति जूनियर रहीं. मौके पर विशेष पुरस्कार शांति आश्रम,हरि साव और सभी महिला टीम को दिया गया. मौके पर अध्यक्ष विशाल वर्मा,कार्यकारी अध्यक्ष राहुल रजक ,सचिव शौर्यदीप दत्ता, कोषाध्यक्ष पिंकू वर्मा, सह कोषाध्यक्ष शुभम शर्मा के अलावा अमित वर्मा,रवि वर्मा, पंकज वर्मा, दीपक वर्मा, श्याम वर्मा, प्रेम प्रजापति, अनुप साहू, रंजीत गुप्ता, राकेश खत्री, रिंकु यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola