अनियंत्रित होकर पलटी सवारी पिकअप, एक दर्जन यात्री घायल, चालक फरार

Updated:
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटी सवारी पिकअप, एक दर्जन यात्री घायल, चालक फरार

अनियंत्रित होकर पलटी सवारी पिकअप, एक दर्जन यात्री घायल, चालक फरार

विज्ञापन

किस्को़ किस्को-रिचूघूट्टा मुख्य मार्ग पर मसूरियाखाड़ के समीप शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ. यात्रियों से भरी एक पिकअप वैन (जेएच 01 एन 5208) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी. इस दुर्घटना में महिलाओं और मासूम बच्चों समेत कुल 12 लोग घायल हो गये. घायलों की पहचान जोबांग थाना क्षेत्र के तलसा निवासी मार्शल बरला (25), बहाबार निवासी बिरसा टोपनो (18), मंगरा टोपनो (28), उलदाग निवासी एडलिन गुड़िया (43), खड़िया निवासी लीलावती देवी (35) के अलावा दो बच्चे रवि (छह वर्ष) और मनीष सिंह (12 वर्ष) के रूप में की गयी है. अन्य घायलों का इलाज भी जारी है. चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे पिकअप वैन किस्को से रिचूघूट्टा की ओर जा रही थी, तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया. हादसे के बाद मची चीख-पुकार सुनकर देवदरिया मुखिया कामिल तोपनो और स्थानीय निवासी सद्दाम अंसारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को तत्काल किस्को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. गंभीर घायल सदर अस्पताल रेफर : अस्पताल में डॉ अशोक औडेया और डॉ साजिदुल्लाह ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर रूप से घायलों को लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. पुलिस कर रही जांच, चालक फरार : घटना की सूचना मिलते ही सीओ अजय कुमार और पुलिस बल अस्पताल पहुंचे. प्राथमिक जांच में पता चला है कि पिकअप में क्षमता से अधिक सवारियां भरी थीं और चालक जोहन टोपनो बहाबार निवासी हादसे के बाद फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार पिकअप वैन में क्षमता से अधिक सवारियां बैठायी गयी थी. साथ ही चालक के नशे में होने की भी आशंका जतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola