फाइलेरिया उन्मूलन में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी आवश्यक: डॉ संजय

Published by : VIKASH NATH Updated At : 06 Feb 2026 6:48 PM

विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा के सभागार में बैठक संपन्न हुई

विज्ञापन

फोटो कार्यक्रम में शामिल स्वास्थ्य कर्मी भंडरा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा के सभागार में बैठक संपन्न हुई. प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एमडीए कार्यक्रम के सफल संचालन की रणनीति तैयार की गयी. कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य और स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. मौके पर डॉ संजय कुमार ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जिसे केवल जन-भागीदारी और सामूहिक प्रयासों से ही जड़ से समाप्त किया जा सकता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि इस अभियान की सफलता में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. जनप्रतिनिधि सीधे जनता से जुड़े होते हैं, इसलिए उनकी सक्रियता ग्रामीणों के मन से दवा के प्रति डर को दूर करने में सहायक सिद्ध होगी. उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों से अपील की कि आगामी 10-25 फरवरी तक चलने वाली फाइलेरिया अभियान के पहले दिन पंचायत मुख्य स्वयं सार्वजनिक रूप से दवा का सेवन कर अभियान की शुरुआत करें. उन्होंने कहा कि जब ग्रामीण अपने मुखिया और वार्ड सदस्यों को दवा खाते देखेंगे, तो वे भी निर्भय होकर इस अभियान का हिस्सा बनेंगे. बैठक में जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता रैलियां निकालने और लोगों को दवा के फायदों के बारे में जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि फाइलेरिया की दवा का सेवन खाली पेट नहीं करना है.इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने दवा वितरण की प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों पर भी विस्तार से चर्चा की. साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से पंचायत जन प्रतिनिधियों को अभियान में उनकी भूमिक से संबंधित जागरूकता वीडियो दिखा कर उन्हें प्रोत्साहित किया.साथ ही बैठक के अंत में सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने भंडरा प्रखंड को फाइलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प लिया.मौके पर रजनी लकड़ा, पीरामल संस्था के रवि उरांव, मुखिया इंद्रदेव उरांव, परमेश्वर महली, कैली उरांव, सुमित उरांव, ममता कुमारी, सुमंती तिग्गा, बितनी उरांव, टेले उरांव, धनेश्वरी उरांव मौजूद थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola