ePaper

लैंपस में धान उठाव ठप, गोदाम फुल होने से अधिप्राप्ति बंद, बिचौलियों के हत्थे चढ़ रहे किसान

Updated at : 21 Jan 2026 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
लैंपस में धान उठाव ठप, गोदाम फुल होने से अधिप्राप्ति बंद, बिचौलियों के हत्थे चढ़ रहे किसान

लैंपस में धान उठाव ठप, गोदाम फुल होने से अधिप्राप्ति बंद, बिचौलियों के हत्थे चढ़ रहे किसान

विज्ञापन

कुड़ू़ प्रखंड के पांच लैंपस में धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया पिछले 15 दिनों से पूरी तरह ठप है. कृषि और खाद्य आपूर्ति विभाग की सुस्ती के कारण गोदामों से धान का उठाव नहीं हो पा रहा है, जिससे गोदाम पूरी तरह भर चुके हैं. नतीजा, प्रखंड के निबंधित किसान अब औने-पौने दाम पर बिचौलियों को धान बेचने को विवश हैं. गोदामों में जाम है हजारों क्विंटल धान : आंकड़ों के मुताबिक, प्रखंड के कुड़ू, कोलसिमरी, लावागाई, ककरगढ़ और चंदलासो लैंपस में अधिप्राप्ति शुरू तो हुई, लेकिन उठाव की गति अत्यंत धीमी रही. कुड़ू लैंपस में 1425 क्वींटल धान की खरीदारी की गयी जबकि दो चरणों में महज 426 क्वींटल धान का उठाव करते हुए चावल मील भेजा गया है नतीजा गोदाम में एक हजार क्वींटल धान पड़ा हुआ है़ इसी तरह लावगांई लैंपस में 1714 क्विंटल धान की खरीदारी की गयी जबकि दो चरणों में 853 क्वींटल धान उठाव करते हुए चावल मील भेजा गया जबकि गोदाम में 900 क्वींटल से अधिक धान पड़ा हुआ है. चंदलासो लैंपस में 1788 क्विंटल धान अधिप्राप्ति किया गया जबकि 852 क्विंटल धान उठाव करते हुए चावल मील भेजा गया जबकि चंदलासो लैंपस में 900 क्विंटल धान पड़ा हुआ है इसी तरह ककरगढ लैंपस में 1200 क्विंटल धान अधिप्राप्ति किया गया साथ ही कोलसिमरी लैंपस में लगभग 1301 क्वींटल धान अधिप्राप्ति किया गया है. चूहों की भेंट चढ़ रहा अन्न, प्रशासन मौन : गोदामों में जगह नहीं होने के कारण अब धान को चूहे बर्बाद कर रहे हैं या वह सूखकर वजन खो रहा है. किसान परेशान हैं क्योंकि उन्हें अगली फसल (सब्जी) लगाने के लिए पूंजी की तत्काल आवश्यकता है. सरकारी खरीद बंद होने का फायदा उठाकर बिचौलिये सक्रिय हो गये हैं. किसानों का आरोप है कि प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी तमाशबीन बनी है. गोदाम खाली होते ही दोबारा अधिप्राप्ति शुरू होगी : इस संबंध में सहकारिता पदाधिकारी रामनिवासन सिंह ने बताया कि धान उठाव की समस्या से जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है. गोदाम खाली होते ही दोबारा अधिप्राप्ति शुरू की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola