राष्ट्रीय लोक अदालत में 1742 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1742 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1742 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा

विज्ञापन

लोहरदगा़ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) एवं झालसा के निर्देशानुसार शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में वर्ष के प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस अदालत का वर्चुअल उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने किया. कुल छह बेंचों का गठन किया गया : डालसा सचिव राजेश कुमार ने बताया कि विभिन्न प्रकृति के वादों के निष्पादन के लिए कुल छह बेंचों का गठन किया गया था. इन बेंचों ने आपसी सहमति और सुलह के आधार पर कुल 1742 मामलों का निपटारा किया. इसमें विभिन्न न्यायालयों में लंबित 201 गंभीर वाद भी शामिल थे. इस पूरी प्रक्रिया के दौरान कुल 1,28,28,873 रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई. बेंच संख्या एक में विद्युत संबंधी मामले डीजे प्रथम श्री स्वयंभू के नेतृत्व में, बेंच संख्या दो में पारिवारिक, एमएसीटी, क्रिमिनल अपील, सिविल अपील, मेट्रिमोनियल केसेज के मामले डीजे द्वितीय नीरजा असरी के नेतृत्व में, बेंच संख्या तीन में क्रिमिनल कंपाउंडबल, माइंस एंड मिनरल्स, पुलिस एक्ट, एमवी एक्ट, एक्साइज केसेज आदि के मामले सीजेएम सह एसीजेएम केके मिश्रा के नेतृत्व में, बेंच संख्या चार में सभी सिविल केसेस, ग्रामीण बैंक, इलाहाबाद बैंक, एसबीआइ, यूनियन बैंक, बीएसएनएल, पंजाब नेशनल बैंक से संबंधित मामले एसडीजेएम अमित कुमार के नेतृत्व में, बेंच संख्या पांच बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य बैंक से संबंधित मामले सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम जया स्मिता कुजूर के नेतृत्व में जबकि बेंच संख्या छह कंज्यूमर फोरम, म्युनिसिपल लॉ, लेबर लॉ, रेवेन्यू केसेज सहित अन्य मामले सदस्य कंज्यूमर फोरम मिस पूनम सुनीता बाड़ा के नेतृत्व में गठित किया गया़

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola