इवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

Updated:
विज्ञापन
इवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

इवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

विज्ञापन

लोहरदगा. उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ ताराचंद ने इवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक में प्रतिनिधियों को विशेष गहन पुनरीक्षण, बूथ लेवल एजेंट अपॉइंटमेंट आदि के बारे में जानकारी दी गयी. उन्होंने सभी दलों से पुनरीक्षण कार्यक्रम में सहयोग देने की अपील की. साथ ही कहा कि मतदाता सूची में सुधार का कार्य लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जरूरी है और इसमें सभी राजनीतिक दलों की भागीदारी अपेक्षित है. जिला में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता और सूची में सुधार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. उप निर्वाचन पदाधिकारी ने भी निर्वाचन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं से प्रतिनिधियों को अवगत कराया. निरीक्षण और बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. फाइलेरिया रोगियों को मिला एमएमडीपी किट और विशेष फुटवेयर भंडरा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा के फाइलेरिया क्लीनिक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार के निर्देशानुसार फाइलेरिया रोगियों के बीच एमएमडीपी किट और फुटवेयर का वितरण किया गया. एमटीएस इंचार्ज राम कुमार महतो ने बताया कि सभी फाइलेरिया रोगियों को एमएमडीपी किट दिया जा रहा है. वहीं, जिन रोगियों के पैर सूज जाते हैं और सामान्य चप्पल पहनना संभव नहीं है, उनके लिए मलेरिया विभाग की ओर से विशेष फुटवेयर निःशुल्क उपलब्ध कराया गया है. साथ ही लोगों को फाइलेरिया क्लीनिक की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गयी. प्रत्येक मंगलवार को यहां फाइलेरिया रोगियों को बीमारी से बचाव, सुझाव और परामर्श दिया जाता है. साथ ही विकलांग प्रमाण पत्र बनाने की जानकारी भी दी जाती है, जो प्रत्येक बुधवार को लोहरदगा सदर अस्पताल में बनाया जाता है. इस मौके पर एमओआइसी डॉ संजय कुमार, डॉ लुसी लिंडा, बीपीएम मेरी बेक सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola