नामांकन प्रक्रिया शुरू, चार फरवरी तक बिकेंगे प्रपत्र

नामांकन प्रक्रिया शुरू, चार फरवरी तक बिकेंगे प्रपत्र
लोहरदगा़ नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र में चुनावी बिगुल बज गया है. गुरुवार, 29 जनवरी से नगर परिषद अध्यक्ष के एक और 23 वार्ड पार्षद पदों के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. प्रत्याशी चार फरवरी की दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र खरीद और जमा कर सकते हैं. नामांकन के लिए पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक का समय निर्धारित किया गया है. पदों के अनुसार यहां उपलब्ध हैं प्रपत्र : प्रशासन ने नामांकन के लिए अलग-अलग निर्वाची पदाधिकारियों के कार्यालय तय किये हैं. अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अपर समाहर्ता कार्यालय से प्रपत्र प्राप्त कर सकेंगे. वहीं, वार्ड पार्षदों के लिए चार केंद्र बनाये गये हैं. वार्ड 01-06 के लिए एलआरडीसी कार्यालय, वार्ड 07-12 के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय और वार्ड 13-18 के लिए जिला नजारत स्थित कार्यपालक दंडाधिकारी कार्यालय में व्यवस्था की गयी है. वार्ड 19-23 के उम्मीदवार प्रखंड विकास पदाधिकारी के समाहरणालय स्थित पीएमयू कार्यालय से नामांकन पत्र ले सकते हैं. अधिसूचना जारी होने के साथ ही समाहरणालय परिसर में संभावित प्रत्याशियों की चहल-पहल बढ़ गयी है. पहले दिन नामांकन पत्रों की भारी बिक्री, अध्यक्ष पद के लिए सात दावेदार
लोहरदगा़ गुरुवार को लोहरदगा नगर परिषद के अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पदों के लिए नामांकन का पहला दिन रहा. इसमें संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के यहां नामांकन पत्रों की बिक्री इस प्रकार रही अध्यक्ष पद के लिए सात, वार्ड एक से छह के लिए 12, वार्ड सात से 12 के 15, वार्ड 13 से 18 के 16, वार्ड 19 से 23 के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा. पहले दिन नामांकन शून्य रहा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




