ePaper

साइबर ठगों का नया तरीका : इंश्योरेंस पॉलिसी रिवाइवल के नाम पर ठगी

Updated at : 28 Sep 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
साइबर ठगों का नया तरीका : इंश्योरेंस पॉलिसी रिवाइवल के नाम पर ठगी

साइबर ठगों का नया तरीका : इंश्योरेंस पॉलिसी रिवाइवल के नाम पर ठगी

विज्ञापन

लोहरदगा़ साइबर ठग अब इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लोगों को ठगने का नया तरीका अपना रहे हैं. एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस का हवाला देकर ठग लोगों को फोन कर कहते हैं कि उनकी पॉलिसी बंद हो रही है लेकिन उसे रिवाइवल करने का आखिरी मौका दिया जा रहा है. ठग बताते हैं कि यदि कोई व्यक्ति दो प्रीमियम 1 लाख रुपये जमा करता है तो करीब 1.84 लाख रुपये मिलेंगे और यदि छह प्रीमियम 3 लाख रुपये जमा करता है तो अप्रैल 2026 में लगभग 7.84 लाख रुपये का भुगतान किया जायेगा. इसके लिए कॉलर खुद को कंपनी का अधिकारी बताकर दस्तावेज और निजी जानकारी मांगता है. इसके बाद एक दूसरा नंबर दिया जाता है जिस पर बात करने के दौरान तत्काल पैसे जमा करने का दबाव बनाया जाता है. साइबर ठग सभी को एक ही पॉलिसी नंबर 10023582 बताते हैं और दावा करते हैं कि आपने 2016 में पॉलिसी करायी थी लेकिन एक प्रीमियम देने के बाद फिर पैसा जमा नहीं किया. जब कोई शिकार झांसे में नहीं आता तो कॉल करने वाली महिला गाली-गलौज पर उतर आती है और बार-बार पैसे का प्रलोभन देकर ठगने की कोशिश करती है. प्रभात खबर का अभियान : साइबर क्राइम को लेकर प्रभात खबर लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है जिसका असर दिख रहा है कि लोग ऐसे झांसे में नहीं आ रहे हैं. शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है. इधर, पुलिस और साइबर क्राइम विशेषज्ञों ने अपील की है कि ऐसे कॉल पर भरोसा न करें. कोई भी व्यक्तिगत जानकारी या पैसे उनके खाते में जमा न करें और तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करायें. सोशल मीडिया पर भी सतर्क रहने और दूसरों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola