सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में एनसीसी ””””ए”””” सर्टिफिकेट परीक्षा संपन्न

Updated:
विज्ञापन
सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में एनसीसी ””””ए”””” सर्टिफिकेट परीक्षा संपन्न

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में एनसीसी ”ए” सर्टिफिकेट परीक्षा संपन्न

विज्ञापन

लोहरदगा़ डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, नदिया हिंदू लोहरदगा में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की ””””ए”””” सर्टिफिकेट परीक्षा रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई. इस परीक्षा में नेवल और एयर विंग के कुल 81 कैडेट्स शामिल हुए. इसमें एक झारखंड नेवल यूनिट एनसीसी (रांची) के ट्रूप नंबर 15 के 42 कैडेट्स और दो झारखंड एयर स्क्वाड्रन एनसीसी (रांची) के ट्रूप संख्या 27 के 39 कैडेट्स ने अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया. मुख्यालय से आये अधिकारियों ने ली परीक्षा : परीक्षा के सफल संचालन के लिए एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर, रांची द्वारा विशेष अधिकारियों की नियुक्ति की गयी थी. नेवल यूनिट से लीडिंग सीमैन पुष्पराज सिंह और एयर विंग से जेडब्लूओ एसके सिंह व सीपीएल जीएस चौधरी ने कैडेट्स का परीक्षण किया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य निश्छल मिंज, एयर विंग के एनसीसी ऑफिसर तरुण कुमार और नेवल विंग के एनसीसी ऑफिसर सुभाष चंद्र कौशल मुख्य रूप से उपस्थित थे. प्रधानाचार्य ने बताया कि एनसीसी ””””ए”””” सर्टिफिकेट प्राप्त करने से कैडेट्स को सेना भर्ती सहित विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में बोनस अंक और प्राथमिकता का लाभ मिलता है. यह परीक्षा युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण भाव जागृत करती है. गौरतलब है कि इस परीक्षा में केवल वही कैडेट्स सम्मिलित हुए, जिन्होंने वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी) में अनिवार्य रूप से भाग लिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola