भव्य शोभायात्रा के साथ नवरात्रि का होगा शुभारंभ

भव्य शोभायात्रा के साथ नवरात्रि का होगा शुभारंभ
लोहरदगा़ श्री रामचरितमानस नवाह्य पाठ महायज्ञ समिति की बैठक ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक पोद्दार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष महायज्ञ धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाया जायेगा. नवरात्र के प्रथम दिन 22 सितंबर को कलश स्थापना को लेकर पावरगंज देवी मंडप से सुबह 7:30 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी. इस यात्रा में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नेतृत्व में आधुनिक और पारंपरिक ढोल-नगाड़े, झंडे-पताके के साथ महिलाएं, पुरुष और बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. समिति ने सभी से सुबह 7:00 बजे पावरगंज देवी मंडप पर उपस्थित होने का आग्रह किया है. शोभायात्रा बड़ा तालाब होते हुए गुजरी बाजार ठाकुरबाड़ी मंदिर पहुंचेगी. वृंदावन से साध्वी कुमारी शिवांजलि जी एवं सहयोगी नौ दिनों तक रात्रि 7:30 बजे से संगीतमय भक्ति भजनों के साथ रामचरितमानस का प्रवचन करेंगी. रामचरितमानस पाठ व्यास श्री इंद्र शंकर झा जी एवं उनके नौ सहयोगियों द्वारा संगीतमय पाठ के माध्यम से भक्तिमय वातावरण तैयार किया जायेगा. कार्यकारी अध्यक्ष अशोक पोद्दार ने सभी सनातनी संगठनों से आग्रह किया कि इस नवरात्रि हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना से अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करें. बैठक में अशोक पोद्दार, अजय मित्तल, मुरलीधर अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, दीपक सर्राफ, मोहन दुबे, अजय पंकज, परमेश्वरी साहू सहित कई सदस्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




