राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार की रेस में लोहरदगा का नवाडीपाड़ा स्कूल

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार की रेस में लोहरदगा का नवाडीपाड़ा स्कूल

राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार की रेस में लोहरदगा का नवाडीपाड़ा स्कूल

विज्ञापन

लोहरदगा़ स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग के अंतर्गत लोहरदगा जिले के लिए बड़ी और गौरवशाली खबर है. राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब जिले के पीएम श्री राजकीय कृत मध्य विद्यालय, नवाडीपाड़ा का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले मूल्यांकन के लिए किया गया है. राज्य परियोजना निदेशक द्वारा जारी सूची में लोहरदगा जिले से एकमात्र इसी स्कूल को जगह मिली है, जो जिले की शिक्षा और स्वच्छता प्रबंधन के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. शिक्षकों को रांची में दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण : राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकन में विद्यालय की दावेदारी को मजबूत करने के लिए राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया है. इसमें भाग लेने के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण राम और शिक्षिका नेमहंती मिंज रांची रवाना हो गयेए हैं. कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न मानकों पर प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसमें मुख्य रूप से पेयजल व्यवस्था, आधुनिक शौचालय, एमएचएम रूम (माहवारी स्वच्छता प्रबंधन), पानी की शुद्धता की जांच और रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसे गंभीर विषयों पर स्कूल की तैयारी को परखने और सुधारने के गुर सिखाये जायेंगे. मैनेजमेंट और ग्रीन कैंपस ने दिलायी पहचान : विद्यालय का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन होना उसकी कार्यप्रणाली पर मुहर लगाता है. जानकारों का कहना है कि यह चयन विद्यालय के बेहतर प्रबंधन, कैंपस में हरियाली, स्वच्छता के प्रति जागरूकता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का सुखद परिणाम है. विद्यालय के इस चयन से न केवल नवाडीपाड़ा बल्कि पूरे जिले के शिक्षा जगत में उत्साह का माहौल है. सांसद और शिक्षा अधिकारियों ने जताया हर्ष : विद्यालय की इस कामयाबी पर लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने खुशी जाहिर की है. सांसद ने कहा कि यह विद्यालय अब राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जो गौरव की बात है. अधिकारियों ने उम्मीद जतायी है कि राष्ट्रीय मूल्यांकन में भी स्कूल बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola