मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य समारोह में करेंगी झंडोत्तोलन, तैयारियां पूरी

Updated:
विज्ञापन
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य समारोह में करेंगी झंडोत्तोलन, तैयारियां पूरी

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य समारोह में करेंगी झंडोत्तोलन, तैयारियां पूरी

विज्ञापन

लोहरदगा़ गणतंत्र दिवस 2026 के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. शनिवार को बीएस कॉलेज स्थित स्टेडियम मैदान में परेड का फाइनल रिहर्सल किया गया. इस दौरान उपायुक्त डॉ ताराचंद और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली. परेड में जिला आरक्षी बल, महिला पुलिस बटालियन, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड सहित विभिन्न विद्यालयों की टुकड़ियों ने अपने अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन किया. कृषि मंत्री करेंगी मुख्य समारोह का ध्वजारोहण : बीएस कॉलेज स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. वे सुबह 9:00 बजे ध्वजारोहण करेंगी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्य अतिथि का आगमन सुबह 8:45 बजे होगा, इसके बाद वे परेड का निरीक्षण करेंगी. झंडोत्तोलन और राष्ट्रगान के बाद मार्च पास्ट होगा. मंत्री के संबोधन के पश्चात विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित झांकियां निकाली जायेंगी. कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पारितोषिक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा. निर्धारित समय पर होगा झंडोत्तोलन और माल्यार्पण : गणतंत्र दिवस की सुबह उपायुक्त आवास में 7:15 बजे ध्वजारोहण होगा. इसके उपरांत सुबह 7:45 से 8:15 बजे तक जिला प्रशासन के आला अधिकारी नगर परिषद क्षेत्र में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे. समाहरणालय परिसर में उपायुक्त द्वारा 10:40 बजे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी द्वारा 10:45 बजे, पुराना डीआरडीए कार्यालय में डीडीसी द्वारा 10:50 बजे और अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ द्वारा 11:00 बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा. सांस्कृतिक संध्या का होगा आयोजन : राष्ट्रीय पर्व के उल्लास को दोगुना करने के लिए सोमवार शाम 6:00 बजे से नये नगर भवन में जिला प्रशासन की ओर से ””””सांस्कृतिक संध्या”””” का आयोजन किया गया है. उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को समारोह के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं. रिहर्सल के दौरान जिले के तमाम वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola