मसमानो देवी मंडप छठ घाट की सफाई की गयी

Updated:
विज्ञापन
मसमानो देवी मंडप छठ घाट की सफाई की गयी

मसमानो देवी मंडप छठ घाट की सफाई की गयी

विज्ञापन

भंडरा. भंडरा प्रखंड के मसमानो देवी मंडप स्थित बड़ा तालाब छठ घाट पर शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया.छठ महापर्व को लेकर ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान करते हुए घास-फूस, कूड़ा-करकट और झाड़ियों की सफाई की. साथ ही तालाब तक जाने वाले मार्ग की मरम्मत और समतलीकरण कार्य भी किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि छठ पर्व लोक आस्था का महापर्व है, जिसमें स्वच्छता और श्रद्धा दोनों का विशेष महत्व है. इसी को ध्यान में रखते हुए घाट की सफाई की गयी ताकि व्रतियों को स्नान, अर्घ और पूजा के दौरान कोई परेशानी न हो. लाल त्रिभुवन ने कहा कि यह केवल परंपरा नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और आस्था का प्रतीक है. उन्होंने प्रशासन से रोशनी, जल व्यवस्था और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की अपील की. स्वच्छता अभियान में अंकुर राम, बबलू उरांव, लाल अनूप शाहदेव, जयप्रकाश शाहदेव, लाल सुरेश, लाल नाथ शाहदेव, सावन कुमार, सोनू राम, धीरज साहू, मुनेश बैठा, शंकर भगत, नकुल तांती, शिबू, दिलीप कुमार सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए. ग्रामीणों ने बताया कि आने वाले दिनों में तालाब की मेड़ की मरम्मत, दीप सजावट और श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था भी की जायेगी. अभियान के अंत में सभी ने मिलकर संदेश दिया कि स्वच्छता ही श्रद्धा है और स्वच्छ घाट से ही सूर्य उपासना का सच्चा आरंभ होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola