त्रुटिरहित चुनाव कराने को लेकर करें पूरी तैयारी : डॉ ताराचंद

त्रुटिरहित चुनाव कराने को लेकर करें पूरी तैयारी : डॉ ताराचंद
लोहरदगा़ समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार को उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई. आगामी नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी कोषांगों के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि चुनाव कार्य अत्यंत संवेदनशील है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की चूक की गुंजाइश नहीं होनी चाहिये. आचार संहिता का सख्ती से होगा पालन : उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन अधिसूचना जारी होते ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो जायेगी. उन्होंने सभी कोषांगों को चुनाव आयोग की मार्गदर्शिका का गहन अध्ययन करने और अपने दायित्वों का निर्वह्न पूरी सजगता से करने को कहा. कार्मिक कोषांग को कर्मियों की सूची तैयार करने और चुनाव सामग्रियों व मतपेटिकाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का टास्क दिया गया है. निर्वाची पदाधिकारियों को दी गयी ट्रेनिंग : बैठक के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निर्वाची तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. निर्वाची पदाधिकारी व सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता लागू होने व लागू होने के उपरांत किये जानेवाले कार्य व दायित्वों की जानकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी ने दी. इसमें आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरांत अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन, नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी, नाम निर्देशन पत्रों में लगनेवाले शुल्क, चुनाव चिह्न का वितरण, अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन व्यय की जानकारी देना समेत अन्य बिंदु शामिल थे. सुरक्षा और प्रशासनिक अधिकारी थे मौजूद : बैठक में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा समेत सभी कोषांगों वरीय, नोडल व प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




