आंख में पट्टी बांध बाबा धाम में जलाभिषेक करने वाले महेंद्र हुए सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
आंख में पट्टी बांध बाबा धाम में जलाभिषेक करने वाले महेंद्र हुए सम्मानित

आंख में पट्टी बांध बाबा धाम में जलाभिषेक करने वाले महेंद्र हुए सम्मानित

विज्ञापन

लोहरदगा़. जिला के पुराना शुक्र बाजार निवासी महेंद्र प्रजापति विगत 25 वर्षों से बाबा धाम डाक बम जा रहे हैं. पिछले तीन वर्षों से वे पूर्णिमा एवं शिवरात्रि के दिन सुल्तानगंज से देवघर स्थित बाबा धाम तक 105 किलोमीटर की दूरी डाक बम के रूप में तय कर रहे हैं. इस वर्ष उन्होंने बाबा अमरनाथ और मां वैष्णो देवी के दर्शन के बाद, अपनी 25 वर्षों की आस्था और अनुभव के बल पर आंख में पट्टी बांधकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. महेंद्र प्रजापति की इस अनोखी भक्ति और साहसिक आस्था की जानकारी मिलने के बाद कुम्हार समाज में खुशी की लहर दौड़ गयी. उनकी भक्ति भावना से प्रेरित होकर कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट लोहरदगा ने उन्हें सम्मानित किया़ ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष प्रेम किशोर प्रजापति के नेतृत्व में महेंद्र प्रजापति को पगड़ी पहनाकर तथा दुर्गा सप्तशती पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सचिव नागेंद्र प्रजापति, उपाध्यक्ष सरोज प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, विनय प्रजापति, चिंटू प्रजापति, कोषाध्यक्ष विनोद प्रजापति, संरक्षक वासुदेव महतो, शशि प्रजापति, दुर्गा प्रजापति, रामदेव प्रजापति, सुमित कुमार, विपुल कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. सर्पदंश से बालक गंभीर

लोहरदगा़ सेन्हा थाना क्षेत्र के उरू चटकपुर गांव निवासी संतन महतो के 13 वर्षीय पुत्र को जहरीले करैत सांप ने डंस लिया. घटना के पश्चात परिजनों ने बालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola