मध्याह्न भोजन में मडुवा केक का वितरण किया गया

Updated:
विज्ञापन
मध्याह्न भोजन में मडुवा केक का वितरण किया गया

आरएसबी फाउंडेशन के सहयोग से अन्नामृत फाउंडेशन द्वारा पीएम पोषण योजना के अंतर्गत विद्यालय के बच्चों को मध्यान्ह भोजन के दौरान तिथि भोज के रूप में मडुवा (रागी) से निर्मित पौष्टिक केक का वितरण किया गया.

विज्ञापन

फोटो मडुवा केक के साथ बच्चे लोहरदगा. आरएसबी फाउंडेशन के सहयोग से अन्नामृत फाउंडेशन द्वारा पीएम पोषण योजना के अंतर्गत विद्यालय के बच्चों को मध्यान्ह भोजन के दौरान तिथि भोज के रूप में मडुवा (रागी) से निर्मित पौष्टिक केक का वितरण किया गया. बच्चों ने पहली बार मडुवा केक का स्वाद चखा और इसे पसंद किया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक शैलेंद्र सुमन उपस्थित रहे. उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के पौष्टिक एवं नवाचारपूर्ण आहार बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर को सुदृढ़ करने में सहायक होंगे. अन्नामृत फाउंडेशन के महाप्रबंधक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मोटे अनाज जैसे मडुवा को बच्चों के मध्यान्ह भोजन में शामिल करने से उनके पोषण स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा. उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास है कि पीएम पोषण योजना के अंतर्गत बच्चों को स्वाद के साथ स्वास्थ्य भी प्राप्त हो. विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस पहल को बच्चों के लिए उपयोगी बताते हुए आरएसबी फाउंडेशन एवं अन्नामृत फाउंडेशन के प्रयासों की प्रशंसा की। अनिल शर्मा ने आगे कहा कि संस्था भविष्य में भी नवाचारपूर्ण एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola