कैरो में महासप्तमी पर मां अंबे दुर्गा पंडाल का पट खुला

Updated:
विज्ञापन
कैरो में महासप्तमी पर मां अंबे दुर्गा पंडाल का पट खुला

कैरो में महासप्तमी पर मां अंबे दुर्गा पंडाल का पट खुला

विज्ञापन

कैरो़. कैरो प्रखंड मुख्यालय स्थित मां अंबे दुर्गा पूजा पंडाल में महासप्तमी के अवसर पर विधिवत पूजन के साथ भक्तों के दर्शन के लिए प्रतिमा का पट खोल दिया गया. इस अवसर पर एसडीपीओ श्रद्धा करकेट्टा, बीडीओ छंदा भटाचार्य, सीओ कुमारी शीला उरांव, पंचायत समिति सदस्य मधुलिका रानी, मुखिया सुमित्रा उरांव और सुमन उरांव ने भ्रवान श्री गणेश, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, कुमार कार्तिकेय और दुर्गा महारानी की प्रतिमा का पट खोला. एसडीपीओ ने कहा कि मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे. उन्होंने समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए पूजा के सभी अनुष्ठान विधिवत संपन्न किये जा रहे हैं. उन्होंने सभी को कार्यक्रम की सफलता की शुभकामना भी दी. समिति के पदाधिकारियों ने उपस्थित अतिथियों को चुनरी देकर सम्मानित किया. इस मौके पर मनोज गुप्ता, शरत कुमार, सूरज मोहन साहू, विशेश्वर प्रसाद दीन, विवेक प्रजापति, बजरंग उरांव, रामपवित्र सोनी, समिति अध्यक्ष शैलेश कुमार, अंकित कुमार, गौतम साहू, शशि ठाकुर, सुमन सोनी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे. मां अंबे दुर्गा पूजा समिति रेलवे साइडिंग में स्थापित माता की प्रतिमा लोहरदगा. रेलवे साइडिंग बस स्टैंड के पास मां अंबे दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कर माता की प्रतिमा स्थापित की गयी है. यहां दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola