ePaper

धर्म,न्याय और मर्यादा के प्रतीक हैं प्रभु श्रीराम

Updated at : 23 Sep 2025 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
धर्म,न्याय और मर्यादा के प्रतीक हैं प्रभु श्रीराम

धर्म,न्याय और मर्यादा के प्रतीक हैं प्रभु श्रीराम

विज्ञापन

लोहरदगा़ अप्पर बाजार ठाकुरबाड़ी मंदिर के प्रांगण में श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ समिति द्वारा आयोजित महायज्ञ कार्यक्रम में मंगलवार को पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू पहुंचे. समिति के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया और मंदिर प्रांगण में प्रवेश कराते हुए उन्हें यज्ञ मंडप की परिक्रमा करायी. पूरा माहौल भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण रहा़ श्रद्धालुओं ने नवाह्न परायण पाठ में भाग लेकर भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों का स्मरण किया. विगत 67 वर्षों से यह ऐतिहासिक आयोजन हो रहा है : पूर्व सांसद ने श्रीराम दरबार, श्री जगन्नाथ महाप्रभु, भगवान शिव और व्यास गद्दी पर मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया. महायज्ञ समिति ने उन्हें पगड़ी पहनायी, अंगवस्त्र ओढ़ाया और आदिशक्ति मां दुर्गा की चित्र भेंट की. इस अवसर पर श्री साहू ने शारदीय नवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि विगत 67 वर्षों से यह ऐतिहासिक आयोजन लोहरदगा शहर के लिए भक्ति और सांस्कृतिक रंग बिखेरता है. उन्होंने महायज्ञ समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर आमंत्रित होकर मैं पुण्य का भागी बना. श्रीराम के आदर्शों पर जीवन जीने का संदेश दिया : पूर्व सांसद ने भगवान श्रीराम के आदर्शों पर जीवन जीने का संदेश दिया और युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि वे प्रभु श्रीराम के दिखाये मार्ग पर चलें. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम धर्म, न्याय और मर्यादा के प्रतीक हैं और उनके नाम से बड़ा कोई नाम नहीं है. इस दौरान कथा वाचिक साध्वी कुमारी शिवांजलि, ओम सिंह, अजय मित्तल, मुरलीधर अग्रवाल, अशोक पोद्दार, सुनील अग्रवाल, निश्चय वर्मा, जयगोविंद प्रसाद सोनी, प्रवीण तामेड़ा, जयप्रकाश शर्मा, राजेश महतो, संजय बर्मन, आनंद पांडे, प्रमोद अग्रवाल, ओम कास्यकार, संजय अग्रवाल, ओम गुप्ता, अशोक कास्यकार, प्रमोद प्रजापति, दीपक सर्राफ सहित काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola