गरीब सुदामा को देखते ही भगवान श्रीकृष्ण भावुक हो उठे : आचार्य प्रभु दास जी महाराज

Updated:
विज्ञापन
गरीब सुदामा को देखते ही भगवान श्रीकृष्ण भावुक हो उठे : आचार्य प्रभु दास जी महाराज

गरीब सुदामा को देखते ही भगवान श्रीकृष्ण भावुक हो उठे : आचार्य प्रभु दास जी महाराज

विज्ञापन

कुड़ू़ प्रखंड के बरवाटोली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का समापन शनिवार रात को हुआ. समापन समारोह में लातेहार विधायक प्रकाश राम शामिल हुए. इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन की कथा सुन भावुक हुए श्रद्धालु : कथा वाचक प्रभु दास जी महाराज ने श्रीकृष्ण और सुदामा के मिलन की कथा सुनाते हुए कहा कि जब सुदामा को श्रीकृष्ण के राजसिंहासन संभालने की जानकारी मिली, तब उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी. पत्नी के आग्रह पर सुदामा द्वारका पहुंचे, जहां महल के द्वार पर प्रहरियों ने उन्हें रोक दिया. सुदामा ने भावुक स्वर में गीत गाया द्वारपालों कन्हैया से कह दो, दर पर सुदामा गरीब आ गया है. यह सुनकर श्रीकृष्ण स्वयं दौड़कर द्वार पर पहुंचे और सुदामा को गले लगाकर भावुक हो उठे. पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन : समापन से पूर्व वेदी पूजन व अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराये गये. रविवार को यज्ञाचार्य रामाकांत शास्त्री ने विधि-विधान से पूर्णाहुति करायी. इसके बाद हवन व पूजा-अर्चना की गयी. हवन के बाद 12 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू हुआ और शाम चार बजे से भंडारा का आयोजन किया गया. इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों व महिला श्रद्धालुओं को सम्मानित किया गया. विधायक प्रकाश राम ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से मन को शांति मिलती है और समाज में सकारात्मक वातावरण बनता है. समारोह में काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola