भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के गौरव और सामाजिक न्याय के प्रतीक : सुदर्शन भगत

Updated:
विज्ञापन
भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के गौरव और सामाजिक न्याय के प्रतीक : सुदर्शन भगत

भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के गौरव और सामाजिक न्याय के प्रतीक : सुदर्शन भगत

विज्ञापन

लोहरदगा़ भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के अध्यक्ष सचिन कुमार साहू की अध्यक्षता में भगवान बिरसा मुंडा गौरव दिवस की 150वीं जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम भाजपा के सेवा पखवाड़ा एवं दीप उत्सव अभियान के अंतर्गत 13 से 16 नवंबर तक चलाया जायेगा. इस अवसर पर कार्यकर्ता शंख नदी स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल पहुंचे, जहां अभियान चला कर परिसर की सफाई की गयी और दीप प्रज्वलन कर महान जननायक भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के गौरव, जननायक और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं. उन्होंने अंग्रेजों की गुलामी के खिलाफ आवाज उठाकर समाज में जागरूकता की अलख जगायी. उनके विचार आज भी समाज को एकता, परिश्रम और आत्मसम्मान के संदेश देते हैं. नगर मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा संगठन देशभर में सेवा पखवाड़ा एवं दीप उत्सव कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य समाज में सेवा, स्वच्छता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश पहुंचाना है. पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया : इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और भगवान बिरसा मुंडा के पदचिह्नों पर चलने की प्रतिज्ञा की. कार्यक्रम में अजय पंकज, पशुपतिनाथ पारस, लक्ष्मी नारायण भगत, मिथुन तमेड़ा, दिलीप पटनायक, अनिल उरांव, समेला भगत, सुरेश लोहारा, अशोक कसकर, विजय खत्री, दुर्गा प्रसाद, अंकित अग्रवाल, बैजनाथ साहू, दीपक कुमार, विकास अग्रवाल, चंदन गोप, विश्वजीत घोष सहित अनेक कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola