लोकसभा चुनाव 2024 : सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा करने लोहरदगा पहुंचे आईजी

दक्षिणी छोटानागपुर के आईजी अखिलेश कुमार झा ने लोहरदगा में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों और सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा की. पुलिस पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए.
दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार झा बुधवार (20 मार्च) को लोहरदगा पहुंचे. यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों और चुनाव के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा की.
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था की आईजी ने की समीक्षा
लोहरदगा पहुंचने पर पुलिस महानिरीक्षक को एसपी कार्यालय के सामने गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके पश्चात आईजी अखिलेश कुमार झा ने जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक कार्यालय लोहरदगा में समीक्षा की.
लोकसभा चुनाव 2024 के बूथों की संख्या आदि की भी ली जानकारी
यहां उन्होंने क्षेत्र के बूथों की संख्या के साथ-साथ सुरक्षा की तैयारी की भी समीक्षा की. साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिले के पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
Read Also : Lok Sabha Chunav 2024: झारखंड में कितने चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, यहां देखें डिटेल्स
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी इंतजाम पर आईजी ने दिया जोर
आईजी ने लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी इंतजाम के साथ-साथ सेफ्टी पर भी ध्यान रखने के लिए कहा. उन्होंने जिले की भौगोलिक स्थिति एवं उग्रवादी गतिविधियों के अनुरूप काम करने का निर्देश दिया.
लोहरदगा जिले के कई थाने हैं अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र
ज्ञात हो कि जिले के कई थाना क्षेत्र अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आते हैं. उन क्षेत्रों में चुनाव कराना पुलिस के लिए चुनौती रही है. बैठक में एसपी, प्रशिक्षु आईएएस, एसडीपीओ, सभी इंस्पेक्टर, सभी थाना प्रभारी सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे.
13 मई को लोहरदगा में लोकसभा चुनाव के लिए होगी वोटिंग
ज्ञात हो कि झारखंड में अंतिम चार चरणों में लोकसभा के चुनाव कराए जाएंगे. चौथे चरण से शुरू होकर सातवें चरण तक लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. 13 मई 2024 को झारखंड में पहले चरण की वोटिंग होगी. इसी दिन लोहरदगा में वोटिंग होगी. इसके अलावा सिंहभूम, खूंटी और पलामू संसदीय क्षेत्र में भी लोग मतदान करेंगे.
Also Read : झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें : किस सीट पर कब होगा चुनाव, यहां देखें एक-एक सीट की तारीख
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




