ePaper

Lok Sabha Chunav 2024: झारखंड में कितने चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, यहां देखें डिटेल्स

Updated at : 16 Mar 2024 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
lok sabha election jharkhand

झारखंड की इन लोकसभा सीटों से जीते सबसे ज्यादा लोग केंद्र में बने मंत्री.

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. जानें झारखंड की 14 सीटों पर कब-कब लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा चुनाव 2024 को 7 चरणों में कराने की घोषणा की है. झारखंड में इस बार भी 4 चरणों में चुनाव कराए जाएंगे.

19 अप्रैल से 1 जून तक होगी वोटिंग

देश के लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व की शुरुआत 19 अप्रैल 2024 से होगी. 1 जून 2024 को इसका समापन होगा. 4 जून 2024 को मतगणना होगी और उसी दिन तय हो जाएगा कि देश में अगली सरकार किसकी बनेगी. बता दें कि 7 चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को, दूसरे चरण की 26 अप्रैल को, तीसरे चरण की 7 मई को, चौथे चरण की 13 मई को, पांचवें चरण की 20 मई को, छठे चरण की 25 मई को और सातवें चरण की वोटिंग 1 जून 2024 को होगी.

2019 में भी 4 चरणों में हुआ था मतदान

झारखंड में वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में आखिरी चार चरणों में वोटिंग हुई थी. झारखंड में पहले चरण में 29 अप्रैल 2019 को मतदान हुआ, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 6 मई, तीसरे चरण की वोटिंग 12 मई और चौथे एवं अंतिम चरण की वोटिंग 19 मई 2019 को हुई थी.

झारखंड की 14 में 6 लोकसभा एससी-एसटी के लिए आरक्षित

बता दें कि झारखंड में कुल 14 लोकसभा सीटें हैं. इनमें से 8 सामान्य सीटें हैं. 5 सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं, जबकि एक सीट पलामू अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है. अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 2 सीटों राजमहल और सिंहभूम सीट पर वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में क्रमश: झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी. बाकी सभी सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार जीते थे.

2019 में सबसे ज्यादा 51.6 फीसदी वोट भाजपा को मिले

झारखंड में 55 पार्टियों ने लोकसभा का चुनाव लड़ा था. सबसे ज्यादा 51.609 फीसदी वोट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिला था. कांग्रेस पार्टी को कुल 15.8298 फीसदी वोट मिले थे. वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को कुल 11.661 फीसदी मत प्राप्त हुए थे.

Also Read : कांग्रेस नेता के घर जन्मे विजय हांसदा राजमहल से झामुमो के सांसद बने, क्षेत्र के विकास पर खर्च किए इतने पैसे

आजसू को 4.39 और जेवीएम प्रजातांत्रिक को मिले थे 5 फीसदी वोट

आजसू पार्टी और झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) को क्रमश: 4.3884 फीसदी और 5.0824 फीसदी मत मिले थे. निर्दलीय उम्मीदवारों को 4.2054 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे, जबकि झारखंड के 1.2819 प्रतिशत मतदाताओं ने इनमें से कोई नहीं (NOTA) का बटन दबाया था.

देश में 7 चरणों में कराए गए थे लोकसभा के चुनाव

लोकसभा चुनाव पिछली बार सात चरणों में हुए थे. पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल 2019 को हुई. इसमें 20 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 91 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी. 18 अप्रैल को दूसरे चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों पर, 23 अप्रैल को 15 राज्यों की 117 सीटों, 29 अप्रैल को आठ राज्यों की 71 सीटों, छह मई को सात राज्यों की 50 लोकसभा सीटों, 12 मई को सात राज्यों की 59 सीटों और 19 मई को आठ राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी. पांच अगस्त को सिर्फ एक सीट पर चुनाव कराया गया था.

Also Read : झारखंड के कांग्रेस अध्यक्ष रहे थॉमस हांसदा के बेटे विजय हांसदा की झामुमो में एंट्री की कहानी

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर 4 चरणों में हुआ मतदान

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर चार चरणों में मतदान हुआ था. बिहार और उत्तर प्रदेश दो ऐसे राज्य थे, जहां सबसे ज्यादा सात चरणों में वोटिंग कराई गई थी. यहां बताना प्रासंगिक होगा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 29,464 मतदान केंद्र बनाए गए थे. कुल 2,24,04,856 वोटर थे, जिनमें से 1,49,66,781 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. एक मतदान केंद्र पर औसतन 760 वोटर थे. 229 उम्मीदवारों ने लोकसभा का चुनाव लड़ा, जिसमें 202 की जमानत जब्त हो गई.

झारखंड की आबादी कितनी है?

मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के मुताबिक, झारखंड राज्य की अनुमानित जनसंख्या इस वक्त 4,00,06,288 है.

झारखंड में 18+ उम्र की कितनी जनसंख्या है?

झारखंड में 18 साल से अधिक उम्र की आयु वर्ग की अनुमानित जनसंख्या 2,52,94,173 है.

झारखंड में कितने मतदाता हैं?

झारखंड में मतदाताओं की संख्या की बात करें, तो भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 22 जनवरी 2024 को जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में कुल 2,53,86,152 मतदाता हैं.

झारखंड में कितने पुरुष मतदाता हैं?

झारखंड में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,29,37,458 है.

झारखंड में कितनी महिला मतदाता हैं?

झारखंड में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं की संख्या से कुछ अधिक है. राज्य में कुल 1,24,48,225 महिला मतदाता हैं.

झारखंड में थर्ड जेंडर वोटर की संख्या कितनी है?

झारखंड में थर्ड जेंडर वोटर्स की संख्या वर्तमान में 469 है.

झारखंड में कितने लोकसभा क्षेत्र हैं?

झारखंड में कुल 14 लोकसभा क्षेत्र हैं. इन 14 संसदीय सीटों के नाम सिंहभूम (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित), हजारीबाग, कोडरमा, रांची, जमशेदपुर, गोड्डा, चतरा, धनबाद, गिरिडीह, खूंटी (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित), लोहरदगा (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित), राजमहल (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित), दुमका (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) और पलामू (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित) हैं.

Also Read : PHOTOS: हजारीबाग लोकसभा सीट पर 1952 से अब तक कौन-कौन बने सांसद, पूरा विवरण यहां देखें

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी खास बातें

  • झारखंड में 55 पार्टियों ने लड़ा था 2019 का लोकसभा चुनाव.
  • सबसे ज्यादा 51.609 फीसदी वोट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिले थे.
  • कांग्रेस पार्टी को कुल 15.8298 फीसदी वोट मिले थे.
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को 11.661 फीसदी मत प्राप्त हुए थे.
  • आजसू पार्टी को 4.3884 फीसदी वोट मिले थे.
  • झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) को 5.0824 फीसदी मत मिले थे.
  • निर्दलीय उम्मीदवारों को 4.2054 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे.
  • झारखंड के 1.2819 प्रतिशत मतदाताओं ने NOTA का बटन दबाया था.
  • झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर 4 चरणों में मतदान हुआ था.
  • वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 29,464 मतदान केंद्र बनाए गए थे.
  • कुल 2,24,04,856 वोटर थे झारखंड में वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में.
  • 1,49,66,781 लोगों ने किया था अपने मताधिकार का इस्तेमाल.
  • एक मतदान केंद्र पर औसतन 760 वोटर थे.
  • 229 उम्मीदवारों ने झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर लड़ा था चुनाव.
  • कुल 229 में से 202 उम्मीदवारों की हो गई थी जमानत जब्त.

लोकसभा चुनाव के 7 चरणों की डिटेल

  • लोकसभा चुनाव 2019 में 7 चरणों में कराए गए थे चुनाव.
  • पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल 2019 को हुई. इसमें 20 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 91 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी.
  • 18 अप्रैल को दूसरे चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों पर
  • 23 अप्रैल को 15 राज्यों की 117 सीटों पर
  • 29 अप्रैल को 8 राज्यों की 71 सीटों
  • 6 मई को 7 राज्यों की 50 लोकसभा सीटों
  • 12 मई को 7 राज्यों की 59 सीटों पर
  • 19 मई को 8 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी.
  • 5 अगस्त को सिर्फ एक सीट पर चुनाव कराया गया था.

Also Read : लोकसभा चुनाव के आंकड़े बताते हैं : झारखंड में सामान्य और एससी से अधिक जागरूक हैं आदिवासी वोटर

Table of Contents

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola