झारखंड में लोकसभा का चुनाव 13 मई से, रांची में 25 को पड़ेंगे वोट, जानें आपके यहां कब है मतदान

किस चरण में किन सीटों पर होगा वोट, यहां देखें.
लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड में 13 मई मतदान शुरू होगा. चार चरणों में 1 जून तक वोट कराए जाएंगे. रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह के लोग 25 मई को करेंगे मतदान.
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का ऐलान हो गया है. झारखंड में इस बार भी 4 चरणों में चुनाव कराए जाएंगे. संसदीय चुनाव की शुरुआत 13 मई से शुरू होगी और यह 1 जून 2024 तक चलेगा. राजधानी रांची, जमशेदपुर, धनबाद औह गिरिडीह में 25 मई को वोटिंग होगी. देश भर में इस बार 7 चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं.
पहले चरण में तीन आरक्षित सीट पर होगा मतदान
झारखंड में पहले चरण की वोटिंग 13 मई को होगी. इस दिन 4 सीट पर चुनाव कराए जाएंगे. अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित पलामू लोकसभा के अलावा अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 3 अन्य लोकसभा सीटों पर भी चुनाव कराए जाएंगे.
पहले चरण में इन 4 सीटों पर लोग करेंगे वोट

पहले चरण में सिंहभूम, खूंटी और लोहरदगा (तीनों अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित लोकसभा क्षेत्र) सीटों पर वोटिंग होगी. वहीं, पलामू में भी इसी दिन मतदान कराया जाएगा.
Also Read : झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें : किस सीट पर कब होगा चुनाव, यहां देखें एक-एक सीट की तारीख
दूसरे चरण का वोट 20 मई को, इन जिलों में होगा मतदान

झारखंड में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग 20 मई को होगी, जिसमें तीन सामान्य सीटों पर चुनाव होंगे. चतरा, कोडरमा और हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में वोट पड़ेंगे.
रांची, जमशेदपुर, धनबाद में 25 मई को लोकसभा के लिए वोट

तीसरे चरण की वोटिंग 25 मई को होगी. इस दिन 4 लोकसभा क्षेत्र के लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. ये सभी 4 सीटें (गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर) सामान्य सीटें हैं.
Also Read : Lok Sabha Chunav 2024: झारखंड में कितने चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, यहां देखें डिटेल्स
चौथे और अंतिम चरण में संताल परगना की 3 सीटों पर वोट

संताल परगना की तीन लोकसभा सीटों के लिए चौथे और अंतिम चरण में वोटिंग होगी. देश के सातवें और झारखंड के चौथे चरण का मतदान 1 जून 2024 को होगा. इस दिन अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित दो सीटें राजमहल और दुमका में वोटिंग होगी. गोड्डा संसदीय सीट सामान्य सीट है, इस पर भी 1 जून को ही वोट पड़ेंगे. 4 जून को मतगणना होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित हो जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




