द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आयेंगे लोहरदगा के सत्यप्रकाश

Updated:
विज्ञापन
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आयेंगे लोहरदगा के सत्यप्रकाश

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आयेंगे लोहरदगा के सत्यप्रकाश

विज्ञापन

लोहरदगा. द बैड्स ऑफ बॉलीवुड पिक्चर रिलीज हो गयी है. इस फिल्म में शाहरुख खान के पुत्र आर्यन खान और बॉबी देओल के साथ लोहरदगा के डॉ टी साहू के पुत्र सत्यप्रकाश भी नजर आयेंगे. इसको लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है. कंप्यूटर इंजीनियर रहे सत्यप्रकाश पिछले पांच वर्षों से फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं. वे पंचायत वेब सीरीज और फिल्म ग्राउंड जीरो में इमरान हाशमी के साथ फौजी की भूमिका निभा चुके हैं. डॉ साहू की दो पुत्रियां दंत विशेषज्ञ हैं. अभियान महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य सुधार पर केंद्रित

किस्को. महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाकर सशक्त परिवार व समाज निर्माण के उद्देश्य से किस्को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान शुरू हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि दयानंद उरांव, डॉ सजिदुल्लाह खान और बीपीएम चंद्रकिशोर मानकी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. दयानंद उरांव ने बताया कि यह अभियान महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य सुधार पर केंद्रित है. इसके तहत दो अक्तूबर तक पंचायत भवन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सीएचसी समेत विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगेंगे. शिविर में महिलाओं के लिए उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, टीबी आदि की जांच और उपचार तथा बच्चों के लिए टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola