ePaper

Lohardaga News: अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Updated at : 23 Oct 2024 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
Lohardaga News: अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के कुड़ू-लोहरदगा मुख्य पथ पर टाटी पानी टंकी के समीप अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से जा टकराईं. इस घटना में एक युवक की मौत इलाज के क्रम में तथा दुसरे की मौत रांची रिम्स ले जाने के दौरान हो गई.

विज्ञापन

Lohardaga News, लोहरदगा/कुड़ू, अमित कुमार राज: लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के कुड़ू-लोहरदगा मुख्य पथ पर टाटी पानी टंकी के समीप अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से जा टकराईं. इस घटना में एक युवक की मौत इलाज के क्रम में तथा दुसरे की मौत रांची रिम्स ले जाने के दौरान हो गई. मौत के बाद कुड़ू थाना क्षेत्र के टाटी से लेकर मनिका मातम छाया हुआ है. मृतको में एक युवक चार दिन पहले अपनें ससुराल कुड़ू थाना क्षेत्र के टाटी गांव आया हुआ था. बताया जाता है कि टाटी गांव निवासी अरूण गोप अपने चाचा के दामाद लातेहार जिले के मनिका गांव निवासी गोप जी के पुत्र सोनू गोप के साथ बाइक से जीमा चौक मंगलवार देर शाम गए हुए थें.

मिली जानकारी के अनुसार रात लगभग 9 बजे दोनों जीजा-बहनोई बाइक से वापस टाटी गांव लौट रहे थे. इसी बीच टाटी गांव से आधा किलोमीटर दूर कुड़ू-लोहरदगा मुख्य पथ पर टाटी पानी टंकी के समीप बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई. घटना मे दोनो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही टाटी गांव से भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तथा दोनों युवकों को इलाज के लिए कुड़ू सीएचसी पहुंचाया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया.

रांची लें जाने के क्रम में सोनू गोप की मौत रास्ते में हो गई, जबकि रांची रिम्स में इलाज के दौरान अरूण गोप की मौत हो गयी. मौत के बाद टाटी गांव से लेकर मनिका में मातम पसर गया है. मृतक सोनू गोप की दो साल की पुत्री है जबकि पत्नी अंजु देवी गर्भवती हैं. घटना की सुचना के बाद मंगलवार रात में ही अंजु को उसके ससुराल वाले मनिका गांव ले गए हैं तथा किसी तरह की जानकारी नहीं दी जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Read Also : Lohardaga News: वाहन चेकिंग के दौरान दो लाख का गांजा बरामद, आरोपी युवक फरार

विज्ञापन
Nitish kumar

लेखक के बारे में

By Nitish kumar

Nitish kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola