लोहरदगा नगर परिषद: 'ईमानदार' पार्षदों का गिरगिटिया अवतार, उपाध्यक्ष की कुर्सी के लिए 'खेला' शुरू
लोहरदगा नगर परिषद में उपाध्यक्ष के लिए बिछने लगी बिसात
Lohardaga Municipal Council: लोहरदगा नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद के लिए 17 मार्च को होने वाले मतदान से पहले ही 'सियासी ड्रामा' चरम पर है. जनता की सेवा का दम भरने वाले कई पार्षद अब 'गुप्त पर्यटन' पर निकल गए हैं और उनके मोबाइल बंद हैं. इस रिपोर्ट में पढ़ें उपाध्यक्ष की कुर्सी पाने के लिए क्या क्या बिसात बिछाये जा रहे हैं.
Lohardaga Municipal Council, लोहरदगा (गोपी कृष्ण कुंवर): लोहरदगा नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर शहर की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. 13 मार्च को नोटिफिकेशन और 17 मार्च को मतदान होना है, लेकिन उससे पहले ही दांव-पेंच और खेला शुरू हो गया है. चुनावी मैदान में गला फाड़-फाड़ कर खुद को कट्टर ईमानदार बताने वाले पार्षद अब अपनी अदा से गिरगिट को भी शरमा रहे हैं.
जनता ले रही मजा, गलियारों में चर्चा गर्म
चूंकि उपाध्यक्ष का चुनाव सीधा जनता नहीं करती, इसलिए ”जनार्दन” खामोशी से इस तमाशे का लुत्फ ले रही है. शहर की गलियों में अफवाहों का बाजार गर्म है, फलाना बिक रहा है, ढिकाना खरीद रहा है. चर्चा है कि कई पार्षद भारी भरकम रकम और चारपहिया वाहन की आस में अपनी बोली लगा रहे हैं और सामने वाले देने के लिए राजी भी हैं. कुछ पार्षदों का तो तर्क यहां तक है कि चुनाव में जो खर्च किया है, उसे जमीन बेचकर तो चुकता करेंगे नहीं!
Also Read: धनबाद पुलिस की ‘मिडनाइट स्ट्राइक’, प्रिंस खान गैंग का गुर्गा धराया
पर्यटन पर पार्षद, दलाल बैठा रहे बिसात
सूत्रों की मानें तो कई निर्वाचित वार्ड कमिश्नरों के मोबाइल स्विच ऑफ या नाट रिचेबल बंता रहा है. बताया जा रहा है कि वे किसी गुप्त ”पर्यटन स्थल” की सैर पर निकल गये हैं ताकि उनकी घेराबंदी पक्की रहे. सबसे मजेदार भूमिका उन ”बिचौलियों” की है जो भविष्य में नगर परिषद के ठेकों और जमीन के धंधों में लाभ लेने की फिराक में हैं. वे ही इन पार्षदों के लिए पूंजी इन्वेस्ट कर रहे हैं और जीत का पूरा ”रोड मैप” तैयार कर रहे हैं.
एक हफ्ते में ही बदले सुर
अभी निकाय चुनाव बीते महज एक हफ्ता हुआ है. जो कल तक नाली साफ करने और घर बैठे काम करने की दुहाई दे रहे थे, वे आज खुद घर से ”लापता” हैं. एकता और प्रगतिशील सोच की बातें अब सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित रह गयी हैं, जबकि धरातल पर जोड़-तोड़ और गुणा-भाग का खेल अपने चरम पर है.
Also Read: Gumla: 3 लोगों की हत्या के आरोपी पिता और दो बेटे को 10 साल की सजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










