धनबाद पुलिस की 'मिडनाइट स्ट्राइक', प्रिंस खान गैंग का गुर्गा धराया
गिरफ्तार अपराधी
Dhanbad Police Action: धनबाद पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ अभियान तेज करते हुए कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के सक्रिय सदस्य दिलीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ गोविंदपुर थाना में हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, और विस्फोटक अधिनियम जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है.
Dhanbad Police Action, धनबाद, (प्रतीक पोपट): धनबाद पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रिंस खान गिरोह से जुड़े एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रविवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोविंदपुर थाना कांड संख्या 89/2026 के नामजद आरोपी दिलीप सिंह को दबोच लिया.
गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ गोविंदपुर थाना में गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है. इस कांड में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111(2)(b), 111(3), 111(4), 109, 132, 133, 308(3), 61(2) के अलावा 3/4 एक्सप्लोसिव एक्ट तथा 25(1-B)a, 26/27/35 आर्म्स एक्ट की धाराएं लगायी गयी हैं. इन धाराओं के तहत संगठित अपराध, आपराधिक षड्यंत्र, अवैध हथियार और विस्फोटक पदार्थ से जुड़े गंभीर आरोप शामिल हैं.
गिरफ्तार आरोपी की हुई पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलीप सिंह (करीब 50 वर्ष), पिता नारायण सिंह, बारामुड़ी निवासी, लिटिल फ्लावर स्कूल के समीप, थाना भूली ओपी (बैंक मोड़), जिला धनबाद के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रिंस खान गिरोह से जुड़ा हुआ है और इस कांड में उसका इन्वॉल्वमेंट सामने आ चुका है.
Also Read: गुमला शहर में बच्चा चोरी की अफवाह से हड़कंप, जांच में झूठी निकली सूचना; पुलिस की अपील
गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे थे. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ भी की गयी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है.
न्यायालय में किया गया पेश
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायलय के सामने पेश किया जा चुका है. धनबाद पुलिस का कहना है कि जिले में संगठित अपराध और आपराधिक गिरोहों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है. कानून-व्यवस्था बनाये रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.
Also Read: झारखंड को मिले 15 नये IAS अधिकारी, कार्मिक विभाग ने दिया प्रमोशन, जानें किन नामों पर लगी मुहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










