Lohardaga Crime: लोहरदगा में NCB को बड़ी सफलता, ट्रक से 5 लाख रुपये का गांजा बरामद, दो लोग हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
इसी ट्रक से एनसीबी ने बरामद किया है गांजा

इसी ट्रक से एनसीबी ने बरामद किया है गांजा

Lohardaga Crime News: लोहरदगा में एनसीबी ने 5 लाख रुपये का गांजा एक ट्रक से बरामद किया है. चालक और उपचालक को हिरासत में ले लिया गया है. हालांकि इस पूरे मामले पर एनसीबी के अधिकारियों ने कोई भी बयान नहीं दिया है.

विज्ञापन

लोहरदगा, अमित कुमार राज : लोहरदगा में एनसीबी यानी कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को बड़ी सफलता मिली है. एनसीबी की एक टीम ने कुडू में गांजा की एक बड़ी खेप को मालवाहक ट्रक से बरामद किया है. ट्रक के चालक और उपचालक को हिरासत में ले लिया गया है. बरामद गांजी की कीमत पांच लाख रुपये बतायी जा रही है. हालांकि एनसीबी के अधिकारी इस पूरे मामले पर बयान देने से बच रहे हैं.

उड़ीसा के संबलपुर से बिहार ले जाया जा रहा था

जानकारी के मुताबिक बरामद गांजा को उड़ीसा के संबलपुर से बिहार ले जाया जा रहा था. इसकी जानकारी एनसीबी को मिल चुकी थी. इसके बाद लोहरदगा के कुड़ू प्रखंड के शहरी क्षेत्र और ब्लॉक मोड़, मस्जिद चौक के पास जांच अभियान चलाया. इस दौरान एक मालवाहक ट्रक OD 14 JD 3324 आते दिखाई दिया. जिसमें लकड़ी का प्लाईबोर्ड लोड था. जिसके बीच में 250 किलोग्राम गांजा 13 बोरो में पैक था.

लोहरदगा की खबरें यहां पढ़ें

चालक और उपचालक हिरासत में

एनसीबी की टीम ने जब इस बारे में चालक और उपचालक पूछताछ की तो संतोषजनक जानकारी नहीं मिल सका. जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया. एनसीबी ये पता लगाने में जुटी हुई है कि इस मामले में किसका हाथ है. हालांकि छानबीन अभी भी जारी है. पूछताछ में चालक और उपचालक ने क्या क्या खुलासा किया इसकी भी जानकारी नहीं मिल सकी है.

Also Read: Jharkhand Politics: कांग्रेस प्रभारी के राजू कल से झारखंड दौरे पर, 25 फरवरी तक कैसा रहेगा उनका शिड्यूल

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola