डिवाइडर से टकराकर कार पेड़ से जा टकराई, एक की मौत, पांच घायल

Updated:
विज्ञापन
accident news

एक्सीडेंट

Lohardaga News: लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र में शनिवार अहले सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए लोहरदगा सदर थाना मौके पर पहुंची व दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में कर लिया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

अमित कुमार राज की रिपोर्ट

Lohardaga News: लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक आवास और उपविकास आयुक्त के आवास के पास शनिवार अहले सुबह कार के डिवाइडर से टकराने के बाद पेड़ में जोरदार ठोकर मारने की घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई. जबकि पांच युवक घायल हो गए हैं.

रांची रिम्स रेफर

सभी को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद चार को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है. 

शादी समारोह से लौट रहे थे सभी युवक 

बताया जाता है कि कुड़ू थाना क्षेत्र के पंडरा गांव निवासी आजसू नेता लाल गुड्डू नाथ शाहदेव और जिला परिषद सदस्य गंगोत्री देवी के बेटे विराट शाहदेव अपने दोस्तों के साथ कुड़ू थाना क्षेत्र के कड़ाक गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के बाद शनिवार अहले सुबह टाटा सफारी कार से लोहरदगा जा रहा था. कार में लाल गुड्डू नाथ शाहदेव के दो बेटे विराट शाहदेव, सम्राट शाहदेव खालारी के प्रमोद कुमार सिंह उर्फ चंपा, कड़ाक के विकेश सिंह, पिस्का मोड़ के दीपेश्वर सिंह और लोहरदगा छतर बगिचा के उतम सिंह कर में सवार होकर जा रहे थे. इसी बीच कर लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक आवास के पास डिवाइडर से टकराकर पेड़ से जा टकराई. ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि कार पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सभी युवक कार में फंस गए. 

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस अधीक्षक आवास के सुरक्षाकर्मियों व राहगीरों ने लोहरदगा सदर थाना को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने राहत और बचाव करते हुए सभी को कार से निकलकर इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद खालारी निवासी प्रमोद कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल कुड़ू के पंडरा निवासी विराट शाहदेव, सम्राट शाहदेव, कड़ाक के विकेश सिंह और लोहरदगा छतर बगिचा के उतम सिंह रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में बोले प्रभात खबर के प्रधान संपादक अंकित शुक्ला – संवाद का तरीका ही निर्णायक

इसे भी पढ़ें: पलामू में अपराधियों के हौसले बुलंद: रेहला में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola